नई दिल्ली(NEW DELHI): भारतीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है। मोस्ट वांटेड गैंगस्टर साहिल चौहान को थाईलैंड से डिपोर्ट कर भारत लाया जा रहा है।
सूत्रों के मुताबिक, साहिल चौहान शनिवार को दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचेगा। वहां पहुंचते ही उसे हरियाणा एसटीएफ अपनी कस्टडी में ले लेगी।
बताया जा रहा है कि साहिल चौहान लंबे समय से फरार था और कई गंभीर आपराधिक मामलों में वांछित था। उसकी गिरफ्तारी और भारत वापसी को सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
अब उससे पूछताछ के जरिए कई अहम खुलासे होने की उम्मीद है, जिससे संगठित अपराध के नेटवर्क पर भी असर पड़ सकता है।
NEWSANP के लिए नई दिल्ली से ब्यूरो रिपोर्ट

