मोरहाबादी मैदान से मतदाता जागरूकता हेतु पूरे रांची शहर में साइकिल रैली निकाली गई…

मोरहाबादी मैदान से मतदाता जागरूकता हेतु पूरे रांची शहर में साइकिल रैली निकाली गई…

रांची(RANCHI): आगामी विधानसभा आम चुनाव 2024 को लेकर रांची जिला में स्वीप के तहत मतदाताओं को जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज दिनांक 27 अक्टूबर 2024 को स्वीप के तहत मोरहाबादी मैदान से मतदाता जागरूकता हेतु पूरे रांची शहर में साइकिल रैली निकाली गई..

इसमें मुख्य रूप से पुलिस उप महानिरीक्षक, द.छो.क्षेत्र, रांची, अनूप बिरथरे, वरीय पुलिस अधीक्षक रांची, चन्दन कुमार सिन्हा, उप विकास आयुक्त रांची, दिनेश कुमार यादव एवं जिला स्तरीय तमाम पदाधिकारियों ने बढ़- चढ़ कर हिस्सा लिया।जानकारी हो की मतदाताओं को जागरूक करने हेतु स्वीप के तहत कई कार्यक्रम करके मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा हैं..

NEWSANP के लिए रांची से विनोद सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *