मोनिमाला गर्ल्स स्कुल मे चल रही ईआरओ की हेयरिंग के दौरान हंगामा…

मोनिमाला गर्ल्स स्कुल मे चल रही ईआरओ की हेयरिंग के दौरान हंगामा…

जिलाशासक के सामने हेयरिंग सेंटर मे जबरन घुसे तृणमूल कर्मी…

हेयरिंग सेंटर के बाहर सड़क पर लगी भाजपा की हेल्फ डेस्क मे पुलिस के सामने किया तोड़फोड़ मारपीट भी की…

आसनसोल(ASANSOL): पश्चिम बंगाल आसनसोल के साऊथ पुलिस फाड़ी अंतर्गत गोराई रोड इलाके मे स्थित मोनी माला गर्ल्स हाई स्कुल मे ईआरओ द्वारा चलाई जा रही हेयरिंग परिकिर्या के दौरान जमकर हंगामा हुआ, शनिवार सुबह हेयरिंग सेंटर के बाहर सड़क पर भाजपा द्वारा लगाई गई हेल्फ डेस्क मे पुलिस के सामने तृणमूल कर्मियों द्वारा तोड़फोड़ और मारपिट की घटना को अंजाम दिया गया, इसी बिच पश्चिम बर्दवान के जिला शासक एसपन्नबलम और पुलिस कर्मियों के सामने ईआरओ सेंटर मे तृणमूल कर्मी तृणमूल का झंडा लेकर जबरन प्रवेश कर गए और जमकर हंगामा किया, साथ ही भाजपा कर्मियों को ईआरओ सेंटर से दूर जाने की मांग की, स्थिति बिगड़ता देख मौके पर और भी पुलिस बल की तैनाती की गई, जिन्होंने काफी मुश्किल से तृणमूल कर्मियों को ईआरओ सेंटर से बाहर निकाला, इस बिच जिला शासक ने कहा की इलेक्शन कमीशन का ऐसा कोई रूल नही है की कोई ईआरओ सेंटर मे जबरन प्रवेश करे, वो भी बिना ईआरओ नोटिस के, वहीं उन्होंने यह भी कहा की ईआरओ सेंटर मे किसी तरह की कोई भी पोलटिकल हेल्फ डेस्क भी नही होनी चाहिए, यह भी रूल मे नही है, ऐसे मे एसआईआर परिकिर्या मे कोई भी राजनीती दल या फिर उनके नेता ईआरओ के द्वारा चलाई जा रही हेयरिंग के कार्य मे बाधा ना दे, अन्यथा उनको उनके खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई करणी पड़ेगी, जिसके बाद पुलिस ने दोनो दलों के नेताओं को ईआरओ सेंटर से हटाया और उनको सेंटर के बाहर भी खड़ा रहने के लिये सख्त मना किया, जिसके बाद दोनो दल के नेता और कर्मी मौके से चले गए, इस बिच तृणमूल नेता अभिजीत घटक ने कहा की ईआरओ सेंटर के बाहर बिजेपी ने हेल्फ डेस्क लगाकर यहाँ की जनता को डराने और धमकाने का काम कर रही थी, बिजेपी हेयरिंग परिकिर्या बाधित करने का प्रयास कर रही थी, वहीं इस बिच भाजपा के राज्य स्तरीय नेता कृषनेन्दु मुखर्जी ने कहा की ईआरओ सेंटर के बाहर उनकी पार्टी के कर्मी लोगों को सुविधा देने के लिये हेल्फ डेस्क लगाए थे, जिस हेल्फ डेस्क मे पुलिस के सामने तृणमूल कर्मियों ने तोड़फोड़ और मारपीट की इसके अलावा वह जिला शासक और पुलिस के सामने ईआरओ सेंटर मे तृणमूल का झंडा लेकर घुस गए और हंगामा कर रहे हैं, ईआरओ की हेयरिंग परिकिर्या को वह बाधित कर रहे हैं.

NEWSANP के लिए अतिक रहमान की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *