मोटर वाहन अधिनियम के तहत चार सदस्यीय टीम ने सिंदरी एवं बलियापुर के विद्यालयों में किया वाहन जांच किया।पाया गड़बड़ी किया जुर्माना…

मोटर वाहन अधिनियम के तहत चार सदस्यीय टीम ने सिंदरी एवं बलियापुर के विद्यालयों में किया वाहन जांच किया।पाया गड़बड़ी किया जुर्माना…

धनबाद(SINDRI): सिंदरी एवं बलियापुर के विभिन्न विद्यालयों में मोटर वाहन अधिनियम के तहत चार सदस्यीय टीम ने सड़क सुरक्षा अधिकारी के साथ मिलकर बिना परमिट के स्कूल वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई करते हुए जुर्माना किया।बलियापुर में चलाए जा रहे स्कूल वाहन पर 88 हजार रुपए का चलान काटा, वहीं डी ए वी स्कूल सिंदरी के छः वाहनों पर लगभग 60 हजार रुपए का चलान काटा, लायंस पब्लिक स्कूल के चार वाहनों जारी और परमिट को लेकर 45 हजार रुपए का चलान काटा गया। वहीं सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल सिंदरी के पांच वाहनों के फिटनेस और परमिट फेल को लेकर 52 हजार 650 रुपए का चलान काटा गया।
विदित हो कि स्कूल के लिए चलाए जा रहे वाहनों जिससे स्कूल के बच्चों को ढ़ोया जाता है उसके प्रति स्कूल प्रबंधन की लापरवाही के प्रति मोटर वाहन अधिनियम के तहत कारवाई अति सराहनीय बताया जाता है।

NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *