मैन्युअल लोडिंग की मांग को लेकर जमसं बच्चा गुट के बेनल तले असंगठित मजदूरों का पांचवें दिन भी धरना प्रदर्शन जारी…

मैन्युअल लोडिंग की मांग को लेकर जमसं बच्चा गुट के बेनल तले असंगठित मजदूरों का पांचवें दिन भी धरना प्रदर्शन जारी…

झरिया(JHARIA): लोदना एरिया 10 अंतर्गत कुजामा कोल डंप में मैन्युअल लोडिंग की मांग को लेकर 6 नंबर चेकपोस्ट स्थित जनता मजदूर संघ बच्चा गुट के बैनर तले असंगठित मजदूरों का पांचवें दिन रविवार को भी धरना प्रदर्शन जारी है। प्रदर्शन के नेतृत्व कर रहे रत्नेश यादव ने बताया कि 30 जुलाई 2022 को असंगठित मजदूरों की उत्पन्न समस्याओं को लेकर बीसीसीएल प्रबंधन को लिखित आवेदन दिया गया था..

लेकिन प्रबंधन द्वारा कोई भी पहल नहीं किया गया वही लोडिंग पॉइंट चालू होने के समय में बीसीसीएल प्रबंधन के साथ मौखिक रूप से वार्ता हुई थी। कि यह लोडिंग पॉइंट के चालू होने से क्षेत्र के इर्द-गिर्द बसे हुए लोगों को रोजगार से जोड़ा जाएगा ऐसा उन्होंने आश्वासन दिया था। लेकिन ज्योंहि लोडिंग पॉइंट चालू हुआ तो प्रबंधन एक साजिश के तहत पेलोडर मशीन से लोडिंग कार्य शुरू कर दिया जिससे भू धसान व अग्नि प्रभावित क्षेत्र में रहने वाले लोगों को सामने भूखमरी जैसे समस्या उत्पन्न हो गई है। इसके लिए प्रबंधन से कई दौर वार्ता किया गया लेकिन सिर्फ झूठा आश्वासन ही मिला। जिसके कारण आज बाध्य होकर अनिश्चितकालीन धरना पर पार्टी के कार्यकर्ता व असंगठित मजदूर महिला पुरुष बैठे हुए हैं..

अगर इससे बात नहीं बनी तो आने वाले दिनों में पूरे क्षेत्र में उत्पादन से जुड़े कार्यों को ठप कर दिया जायेगा। जिसकी सारा जवाबदेही प्रबंधन की होगी। मौके पर वार्ड 46 के पार्षद प्रतिनिधि रविन्द्र प्रशाद भुइयां,भीम निषाद, मनोज पासवान, विनोद साव,दिपक यादव, संजीव सिंह, के आलावा रिंकू देवी,पुनम देवी, रेखा ,रुपा, संजीता देवी आदि मुख्य रूप मौजूद थे..

NEWSANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *