मैनेटांड कला संगम में एक क्विंटल अगरबत्ती से हो रहा मां की मूर्ति का निर्माण…

मैनेटांड कला संगम में एक क्विंटल अगरबत्ती से हो रहा मां की मूर्ति का निर्माण…

धनबाद(DHANBAD):मैनेटांड के कला संगम में इस बार अगरबत्ती से मूर्ति का निर्माण किया जा रहा है बताते चले की कला संगम पूरे धनबाद जिले में अपने मूर्ति निर्माण के लिए प्रख्यात है यहां मूर्ति निर्माण के लिए किसी भी मूर्तिकार या कारीगर को नहीं बुलाया जाता कमेटी के युवा सदस्य ही मूर्ति का निर्माण करते हैं इस कमेटी को हर साल मूर्ति निर्माण में सर्व पुरस्कार से नवाजा जाता है यह कमेटी पुरे धनबाद जिले में अपनी मूर्ति निर्माण के लिए सुप्रसिद्ध है लोग दूर-दूर से यहां की मूर्ति को देखने आते हैं कला संगम कमेटी को कहीं संस्थाओं अथवा अखबारों ने सर्वश्रेष्ठ मूर्ति निर्माण के पुरस्कार से नवाजा है कला संगम कमेटी विगत के 68 वर्ष से पूजा करते आ रही है हर साल श्रद्धालुओं को यहां कुछ अलग देखने को मिलता है अगर विगत की वर्षों की बात करें तो यहां रेडियम की प्रतिमा सब्जियों की प्रतिमा मसाले की प्रतिमा फूलों की प्रतिमा बिस्कुट की प्रतिमा सिक्कों की प्रतिमा जो कि पूरे धनबाद जिले में चर्चा का विषय बना था तथा बच्चों के लिखने वाले पेंसिल की प्रतिमा साबुन की प्रतिमा तथा ऐसे कई चीजों से मूर्ति का निर्माण किया जा चुका है.

सुरक्षा व्यवस्था की बात करें तो कमेटी के सदस्य पुलिस प्रशासन का भरपूर सहयोग करते हैं और शांति व्यवस्था को कायम रखते हैं
बजट= 6 लाख रुपए
लाइट =1.50 लाख रुपए
पूजा कमेटी के अध्यक्ष श्री नरेश कुशवाहा
उपाध्यक्ष राजीव कुमार सचिव संजय गुप्ता कोषाध्यक्ष भारतेश सपरिया कार्यकारिणी सदस्य जितेंद्र कुशवाहा, उदय साहू, कमल साहू, विशाल कुमार, धनेश्वर प्रसादयुवा कार्यकारिणी ..मनीष बरनवाल,विवेक साहू, बृज किशोर राय ,सिद्धार्थ सुमन ,रिशु साहू, रौनक कुमार, हार्दिक उदय, अनिकेत कुमार ,राहुल नारनौली, अमन कुमार, निखिल राज, आदर्श गुप्ता, केशव गुप्ता आदि कमेटी के सदस्य है।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *