निरसा(NIRS): मैथन के कालीपहाड़ी स्थित काली मंदिर समीप झारखंड जननायक बाबा दिशोम गुरु शिबू सोरेन का जन्मदिन बनाया गया। आयोजन जिला परिषद सदस्य गुलाम कुरैशी के द्वारा किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि रहे निरसा एसडीपीओ रजत मणिक बाखला के साथ काफी संख्या में लोग रहे। जहां उनके तस्वीर के सामने शिबू सोरेन का नाम केक काटकर खुशी से जन्मदिन मनाया गया। वही गुलाम कुरैशी ने बताया कि आज झारखंड आंदोलन के जननायक बाबा शिबू सोरेन की जन्मदिन है। इस मौके पर केक काटकर जन्मदिन मनाया जा रहा है। इस अवसर पर महिलाओं को कंबल और शाल दिया गया है। वही बच्चो के बीच चॉकलेट वितरण किया गया है पूरे खुशी के साथ दिशोम गुरु का जन्मदिन मनाया जा रहा है। लेकिन आज पूरा झारखंड बिना झारखंड के जननायक बाबा के बिना पहली जन्मदिन मान रहा है। हम लोग दिशोम गुरु के आदर्श विचार पर चलने वाले लोग हैं। जिसे कभी भुला नहीं जाएगा।
गुरु जी के आज ही के दिन 11 जनवरी 1944 में जन्म लिए थे। जिसके बाद हमे अपना एक अलग राज्य मिला। वही पिछले साल 4 अगस्त 2025 वो काला दिन रहा जब बाबा ने झारखंड के लोगो को अलविदा कह गए।
निरसा से न्यूज ANP के लिए मनोज सिंह कि रिपोर्ट

