मैथन में चौबीस कुण्डीय गायत्री महायज्ञ को लेकर प्रेसवार्ता..25 फरवरी से 28 फरवरी तक भव्य आयोजन..

मैथन में चौबीस कुण्डीय गायत्री महायज्ञ को लेकर प्रेसवार्ता..25 फरवरी से 28 फरवरी तक भव्य आयोजन..

धनबाद(NIRSA): अपने पूर्व निर्धारित कार्यकम 25 फरवरी से 28 फरवरी तक मैथन के रांची कॉलोनी में गायत्री यज्ञ को लेकर रविवार को मैथन रांची कॉलोनी स्थित गायत्री प्रज्ञा मंडल के प्रांगण में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया और यज्ञ के संदर्भ में जानकारी साझा की गई,जानकारी देते हुए यज्ञ संयोजक पुरूषोतम पाण्डे ने बताया कि मैथन में पहला चौबीस कुण्डीय गायत्री महायज्ञ होने जा रहा है आगामी 25 फरवरी भव्य कलश यात्रा के साथ यज्ञ की विधिवत शुरुआत होगी, प्रातः नव बजे मंगल कलश शोभा यात्रा 251 महिलाओं द्वारा नगर भ्रमण करते हुए मैथन के गोगना छठ घाट से पवित्र जलपात्र में जल भरकर यज्ञ स्थल लाया जायेगा।
26 फरवरी को प्रात: आठ बजे से गायत्री महायज्ञ प्रारंभ एव चौबीस कुण्डीय गायत्री हवन किया जायेगा।

27 फरवरी प्रात: आठ बजे से गायत्री महायज्ञ,दीक्षा आदि विविध संस्कार एव संध्या 5 बजे से भव्य दीप यज्ञ का आयोजन किया जायेगा,28 फरवरी प्रात: आठ बजे से गायत्री महायज्ञ की पूर्णाहुति समापन समारोह टोली विदाई एव भव्य भंडारा का आयोजन होगा।यज्ञ प्रारम्भ से पूर्णाहुति तक प्रत्येक दिन संध्या पांच बजे से शांतिकुंज हरिद्वार से आए टोलीयो द्वारा मधुर भजनों एव प्रवचन का भी आयोजन होगा।इस महायज्ञ का मुख्य उद्देश्य नारी सशक्ति करण को लेकर किया जा रहा है। इस मौके पर मुख्य रूप से गायत्री परिवार के अशोक कुमार पाठक,पिंटू साव,लक्ष्मण सिंह,रामअवतार शास्त्री,वैद्यनाथ राय,अजीत कुमार,कृष्ण मुरारी सिंह,ऊषा पाण्डे,अनिता पाठक,माया देवी,सत्यभामा देवी,मोना कुमारी,सोनी कुमार,मोनी कुमारी सहित दर्जनों की संख्या में गायत्री परिवार के सदस्य उपस्थित थे।

NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट….

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *