धनबाद(NIRSA): मैथन ओपी क्षेत्र अंतर्गत मैथन स्पोर्ट्स होस्टल इंटेक बेल के समीप नहाने के दौरान डूब जाने से निरसा खुदिया फाटक निवासी नरहरी कुमार राम की मौत डैम में डूबने से ही गई। घटना की सुचना मिलते ही एग्यारकुण्ड सीओ कृष्ण कुमार मरांडी, मैथन ओपी प्रभारी आकृष्ट अमन मौके पर पहुंचे तथा डूबे युवक को स्थानीय गोताखोर की सहायता से खोजवाने लगे। लगभग तीन घंटे के लगातार मशक्क्त के बाद भी स्थानीय गोताखोर युवक को खोज निकलने में असफल रहे। शाम सात बजे अंधेरा होने के कारण खोजबीन रोक दिया गया। बताया गया की एनडीआरएफ की टीम को संपर्क किया जा रहा है।
घटना के संबंध में जानकारी देते हुए निरसा के पूर्व मुखिया सह समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष विजय यादव ने बताया की मृतक नरहरी राम अन्य चार दोस्तों के साथ नहाने आये थे। चार दोस्त डैम के किनारे स्नान कर रहे थे। वह तैरना जानता था इसीलिए वह तैरता हुआ आगे चला गया। इसी दौरान वह डूब गया।
लगभग दो साल पूर्व नरहरी राम के पिता की मौत हो गई थी। उसके बाद इसका छोटा भाई का करंट लगने से मौत हो गई। अब जब पिता के जगह पर नरहरी राम को नौकरी लगने वाली थी, उसकी भी मौत डैम में डूबने से हो गई।बताते चले कि कुछ माह पूर्व ही इसी स्थान पर एक युवक की मौत हो चुकी थी उस घटना से भी अब तक आप पास के युवक सबक नहीं लिए और आज पुनः घर का चिराग बुझ गया।
NEWSANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट

