डैम क्षेत्र में केवल एक शौचालय, दूसरा रख रखाव के अभाव में बंद
निरसा(NIRSA): नए साल के दौरान मैथन डैम पर प्रतिदिन हजारों की संख्या में सैलानी मौज मस्ती एवं नौकायन के लिए आते हैं तो वही नए वर्ष पर पिकनिक मनाने एवं छुट्टियां मनाने के लिए भी बड़ी संख्या में सैलानी में डैम क्षेत्र में पहुंचते हैं लेकिन मैथन डैम क्षेत्र के आसपास पर्याप्त शौचालय एवं पानी नहीं होने के कारण कई बार सैलानी इधर-उधर भटकते रहते हैं जिससे सैलानियों को काफी दिक्कत होती है। मैथन डैम क्षेत्र में मिलेनियम पार्क के समीप डीवीसी द्वारा निर्मित केवल एक ही शौचालय चालू अवस्था में है। जबकि फूल बागान के समीप स्थित डीवीसी का महिला शौचालय घर रखरखाव के अभाव में बंद पड़ा हुआ है। शौचालय के अंदर कचरा भरा हुआ है जिसके कारण आम लोग उसका उपयोग नहीं कर पाते हैं। पूरे डैम क्षेत्र में एक जगह छोड़ दिया जाए तो पीने के पानी की भी व्यवस्था नहीं है।
NEWSANP के लिए निरसा से मनोज सिंह कि रिपोर्ट

