मैथन टोल प्लाजा के समीप खड़ी ट्रक में लगी आग, मची अफरा तफरी…

मैथन टोल प्लाजा के समीप खड़ी ट्रक में लगी आग, मची अफरा तफरी…

धनबाद(NIRSA): राष्ट्रीय राजमार्ग मैथन ओपी क्षेत्र के टोल प्लाजा के समीप एक खड़ी ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई देखते ही देखते आग के लपटे उड़ने लगी इसके कारण आसपास अपरा तफरी मच गई ..

प्रत्यक्ष दर्शियों का कहना है कि उक्त ट्रक निरसा की ओर से आ रही थी जिसे पश्चिम बंगाल जाना ट्रक चालक गाड़ी को मैथन टोल प्लाज के समीप खड़ा किया था,आग को देखते हुए स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी पुलिस ने मैथन के अग्निशमन विभाग से संपर्क किया और तुरंत अग्निशमन विभाग की दस्ता घटनास्थल पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई बताया जा रहा है कि उक्त ट्रक में पुराने टायर लोड था जिसके कारण आग और भी तेजी से फैलने लगी मैथन अग्निशमन की दस्ता और सीआईएसएफ के जवानों ने मोर्चा संभाला फिलहाल आग पर काबू की प्रयास जारी हैं उक्त ट्रक की चालक और खलासी दोनों फरार बताया जा रहा हैं।

NEWSANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *