मैथन के वादियों में मास कम्यूनिकेशन डिपार्टमेंट ने किया वनभोज का आयोजन…

मैथन के वादियों में मास कम्यूनिकेशन डिपार्टमेंट ने किया वनभोज का आयोजन…

धनबाद(DHANBAD): बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के पीजी मास कम्युनिकेशन डिपार्मेंट के द्वारा धनबाद के मैथन डैम में वनभोज का आयोजन किया गया. इस आयोजन में मास कम्यूनिकेशन डिपार्टमेंट के एचओडी डॉ जितेंद्र आर्यन एवं प्रोफेसर डॉ विकास चंद्रा और हर्षित कच्छप सहित डिपार्टमेंट के दर्जनों छात्र-छात्राएं उपस्थित हुए. वन भोज कार्यक्रम के पूर्व डिपार्टमेंट के फैकेल्टी मेंबर एवं विद्यार्थियों ने सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती पर उन्हें नमन किया.

पिकनिक ट्रिप के दौरान फैकल्टी मेंबर और विद्यार्थियों ने पोएट्री, शायरी, स्टैंड अप कॉमेडी, सिंगिंग ड्रामा प्रस्तुत एवं वोटिंग राइड का आनंद लिया. नए साल के अवसर पर सभी ने खूब आनंद उठाया.

इस संबंध में एचओडी डॉ जितेंद्र आर्यन ने बताया कि बाहर समय बिताने से चिंता का स्तर कम होता है और मानसिक बीमारी से संबंधित विद्यार्थियों के मस्तिष्क के हिस्सों में गतिविधि का स्तर कम होता है. इसलिए इस तरह का आयोजन जरूरी है.

डॉ विकास चंद्रा ने बताया कि विद्यार्थियों के साथ ऐसी ट्रिप जरूरी है इसमें विद्यार्थी कई तरह के तनाव से मुक्त होते हैं नई ताजगी आती है एवं प्रकृति को जानने और समझने का एक अवसर मिलता है. साथ ही पर्यावरण के प्रति सम्मान जैसे व्यावहारिक कौशल सीखते हैं।
आगे असिस्टेंट प्रोफेसर हर्षित कच्छप ने कहा कि यूनिवर्सिटी के दीवारों से बाहर निकलना जरूरी है इसमें एक नया जोश और ताजगी आती है इस तरह के आयोजन से मैनेजमेंट, कम्युनिकेशन, ऑब्जर्वेशन, सहित कई तरह के स्किल का विकास संभव है. एवं बच्चों के बीच सामाजिक संपर्क को बढ़ाता है।
इस दौरान दुलाल, वसीम, विकास, बजरंग, विजय, हेमंत अजीत, कृति, शिवानी शाहीन,आद्या, सौरभ, राजकुमार, अमित सहीत दर्जनों छात्र छात्राएं उपस्थित रहे..

NEWSANP के लिए सौरव की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *