मैट्रिक-इंटर की परीक्षा में 30 प्रश्न सभी एक-एक अंक के होंगे.. विभाग से मिली सहमति…

मैट्रिक-इंटर की परीक्षा में 30 प्रश्न सभी एक-एक अंक के होंगे.. विभाग से मिली सहमति…

रांची (RANCHI): स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने जैक के पत्र के अनुरूप. परीक्षा आयोजन को लेकर सहमति दे दी है. शिक्षा मंत्री की सहमति के बाद विभाग ने इस आशय का पत्र जैक को भेज दिया. अब वर्ष 2025 की मैट्रिक-इंटर की परीक्षा में वर्ष 2024 के अनुरूप ही प्रश्न पूछे जायेंगे. इनमें 30 प्रश्न बहुविकल्पीय होंगे. सभी बहुविकल्पीय प्रश्न एक-एक अंक के होंगे. जिन विषयों में प्रायोगिक परीक्षा होगी, उन्हें छोड़ कर सभी विषयों में 20-20 अंक का आंतरिक मूल्यांकन होगा. आंतरिक मूल्यांकन संबंधित स्कूल-कॉलेज के स्तर से होगा. ज्ञात हो कि परीक्षा में पूछे जानेवालों प्रश्नों को लेकर जैक ने स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग से मार्गदर्शन मांगा था. शिक्षा विभाग ने पूर्व में परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्नों की संख्या कम करने को कहा था.

इसके तहत बहुविकल्पीय प्रकृति के 20 फीसदी, लघु व दीर्घ उत्तरीय प्रकृति के 60 फीसदी व 20 फीसदी अंक का आंतरिक मूल्यांकन करने को कहा गया था. इसके बाद जैक ने विभाग को पत्र भेज कर प्रश्न पत्र का पैटर्न वर्ष 2024 की परीक्षा के अनुरूप रखने का आग्रह किया था. इसके अनुसार, बहुविकल्पीय प्रकृति के 30 फीसदी, लघु व दीर्घ उत्तरीय प्रकृति के 50 फीसदी व 20 फीसदी अंक का आंतरिक मूल्यांकन करने को कहा गया था.

NEWSANP के लिए रांची से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *