मैक्सीजोन चिटफंड घोटाले की जांच में बड़ा खुलासा…

मैक्सीजोन चिटफंड घोटाले की जांच में बड़ा खुलासा…

रांची(RANCHI): चिटफंड कंपनी मैक्सीजोन से जुड़े मामलों में बड़ा खुलासा हुआ है। कंपनी के संचालक चंद्रभूषण सिंह की पत्नी प्रियंका सिंह ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) को दिए अपने बयान में बताया कि कंपनी पर दर्ज कुछ मामलों को खत्म कराने के लिए पुलिस को पैसे दिए गए थे।

पूछताछ के दौरान प्रियंका सिंह ने स्वीकार किया कि कंपनी के खिलाफ विभिन्न राज्यों में धोखाधड़ी के कई मामले दर्ज थे। इनमें से कुछ मामलों को समाप्त कराने के लिए पुलिस को पैसे दिए गए थे। प्रियंका सिंह के इस बयान के आधार पर पुलिस को पैसे देने के मामले की आगे जांच की जा रही है।

इधर, चंद्रभूषण सिंह ने भी यह स्वीकार किया है कि ठगी से मिले पैसों से परिवार के नाम पर चल-अचल संपत्तियां खरीदी गईं। जांच में यह भी सामने आया है कि चंद्रभूषण सिंह ने अपने पिता के नाम पर एक फ्लैट खरीदा था।

ED द्वारा चंद्रभूषण सिंह के पिता से पूछताछ किए जाने पर उन्होंने बताया कि उनके बेटे ने फ्लैट खरीद से जुड़े दस्तावेजों पर उनसे हस्ताक्षर कराए थे। इसके अलावा उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी।

NEWSANP के लिए रांची से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *