मैं हूं धनबाद समूह के नेतृत्व में कुसुम बिहार कॉलोनी की महिलाओं के साथ मिलकर सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया…

मैं हूं धनबाद समूह के नेतृत्व में कुसुम बिहार कॉलोनी की महिलाओं के साथ मिलकर सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया…

धनबाद(DHANBAD): मैं हूं धनबाद समूह के नेतृत्व में सोमवार को कुसुम बिहार कॉलोनी की महिलाओं के साथ मिलकर सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया । इसमें विशेष रूप से उपस्थित ट्रैफिक डीएसपी अरविंद कुमार सिंह ने सड़क सुरक्षा नियमों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यातायात नियम का पालन करने से दुर्घटनाओं पर विराम लगेगा। उन्होंने इस अभियान की सराहना की। दो पहिया वाहन चालकों से हाथ जोड़कर फिट साइज बेल्ट वाला हेलमेट लगाने की अपील की गई..

चार पहिया वाहन चालकों एवं सह वाहन चालकों तथा स्कूल वैन के पायलट एवं को पायलट सीट पर बैठे बच्चों को भी सीट बेल्ट लगाकर चलने का निर्देश दिया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत मेे पूजा रत्नाकर ने महिलाओं का अभिनंदन किया। परिवहन कार्यालय के सुनील कुमार ने वाहन चालकों का लाइसेंस, हेलमेट एवं सीट बेल्ट चेक किया। कार्यक्रम मे सनोज कुमार, मो सलाउद्दीन, कल्पना झा, प्रदीप कुमार सिंह, रिया सिंह, पूनम सिंह, रेणु कौशल, संतोषी आनंद, जया श्रीवास्तव, रश्मि वर्मा, किरण गुप्ता, मनीषा पांडेय, गीता आदि उपस्थित थी..

NEWSANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *