‘मेरी आंखों में आंसू आ गए’, वैष्णो देवी मंदिर पहुंचे फारूक अब्दुल्ला, बोले- ‘माता ने बुलाया है, इससे कम…’

‘मेरी आंखों में आंसू आ गए’, वैष्णो देवी मंदिर पहुंचे फारूक अब्दुल्ला, बोले- ‘माता ने बुलाया है, इससे कम…’

नई दिल्ली (NEW DELHI): नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला मंगलवार को वैष्णो देवी मंदिर पहुंचे. खास बात यह रही कि वे श्रीनगर के नौगाम रेलवे स्टेशन से कटरा तक नई शुरू हुई वंदे भारत ट्रेन से यात्रा करते हुए पहुंचे.
इस दौरान फारूक अब्दुल्ला ने अपने सिर पर सफेद हैट और आंखों पर काला चश्मा पहला हुआ था. जैसे ही वे कटरा रेलवे स्टेशन पर उतरे, भारी भीड़ उमड़ पड़ी. उन्होंने मीडिया से कहा, ‘माता ने बुलाया है, इससे कम क्या हो सकता है.’

चिनाब ब्रिज पार कर रहा था तो मेरी आंखों में आंसू आ गए : फारूक अब्दुल्ला
फारूक अब्दुल्ला ने एएनआई को दिए बयान में इस वंदे भारत ट्रेन यात्रा को जम्मू-कश्मीर और बाकी देश के बीच एक ऐतिहासिक और भावनात्मक जुड़ाव बताया. उन्होंने कहा, ‘यह जम्मू-कश्मीर को देश से जोड़ने वाला सबसे बड़ा तोहफा है. जब मैं चिनाब ब्रिज पार कर रहा था, तो मेरी आंखों में आंसू आ गए, ये सोच के कि क्या ये सच में हो रहा है. आज वह दिन आ गया है जब हम कश्मीर से पूरे देश में ट्रेन से यात्रा कर सकते हैं.’

NEWSANP के लिए नई दिल्ली से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *