मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह ने शहर में जनसंपर्क अभियान के तहत लोगो से मांगा समर्थन..लोगो ने आशीर्वाद का दिया भरोसा…

मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह ने शहर में जनसंपर्क अभियान के तहत लोगो से मांगा समर्थन..लोगो ने आशीर्वाद का दिया भरोसा…

धनबाद(DHANBAD): धनबाद नगर निगम चुनाव में मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह का जनसंपर्क अभियान लगातार गति पकड़ता जा रहा है। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में उनके तूफानी दौरे के दौरान जनता का अपार स्नेह, समर्थन और आशीर्वाद मिल रहा है।

कुसुम विहार, स्टील गेट सब्जी मंडी (शनि मंदिर के समीप), कोलाकुसमा, वृंदावन कॉलोनी, मुरलीनगर, न्यू मुरली नगर, कोआपरेटिव कॉलोनी, नूतनडीह, जगजीवन नगर और पुलिस लाइन सहित कई इलाकों में लोगों ने फूल-मालाओं, गाजे-बाजे और आतिशबाजी के साथ उनका भव्य स्वागत किया। “धनबाद का मेयर कैसा हो – संजीव सिंह जैसा हो” के गगनचुंबी नारों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा।

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर उन्होंने विभिन्न शिव मंदिरों में भगवान भोलेनाथ के दर्शन-पूजन कर समस्त कोयलांचल वासियों के सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में सहभागिता कर उन्होंने जनता से सीधा संवाद स्थापित किया और विकास के अपने संकल्प को दोहराया।

इस दौरान संजीव सिंह ने कहा,

“धनबाद की देवतुल्य जनता का जो अपार स्नेह, समर्थन और आशीर्वाद मुझे मिल रहा है, वह मेरे लिए ऊर्जा और प्रेरणा का स्रोत है। मैं वचन देता हूं कि नगर निगम को पारदर्शी, जवाबदेह और विकासोन्मुख बनाऊंगा। हर वार्ड में सड़क, पानी, सफाई, स्ट्रीट लाइट और मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।”

उन्होंने आगे कहा,

“महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भगवान भोलेनाथ से मैंने प्रार्थना की है कि कोयलांचल का हर परिवार सुखी और समृद्ध हो। जनता का यह विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है, और मैं इसे कभी टूटने नहीं दूंगा।”

जनता का बढ़ता विश्वास और हर वर्ग का समर्थन इस बात का संकेत है कि चुनावी मैदान में संजीव सिंह मजबूत स्थिति में नजर आ रहे.

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *