मेयर प्रत्याशी संजीव ने अग्निकांड के पीड़ित दुकानदारों से की मुलाकात..लिया जायज़ा…

मेयर प्रत्याशी संजीव ने अग्निकांड के पीड़ित दुकानदारों से की मुलाकात..लिया जायज़ा…

धनबाद(DHANBAD): धनबाद नगर निगम चुनाव में महापौर पद के भाजपा समर्थित उम्मीदवार संजीव कुमार ने आज सुबह सरायडेला सब्जी बाजार पहुंचकर देर रात हुई भीषण आगजनी से हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने प्रभावित दुकानदारों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं और राहत व सुरक्षा उपायों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने पीड़ितों को हर संभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।

संजीव कुमार ने कहा कि,
“सरायढेला सब्जी बाजार में हुई दुखद आगजनी की घटना से मैं बेहद व्यथित हूं। पीड़ित दुकानदारों के साथ खड़ा हूं और प्रशासन से समन्वय कर उन्हें शीघ्र राहत, मुआवजा एवं पुनर्वास दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करूंगा। संकट की इस घड़ी में किसी को भी अकेला नहीं छोड़ा जाएगा।”

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *