मेयर प्रत्याशी संजीव कुमार के पक्ष में जनसंपर्क अभियान चलाया गया …

मेयर प्रत्याशी संजीव कुमार के पक्ष में जनसंपर्क अभियान चलाया गया …

सिंदरी(SINDRI): मंगलवार को सिंदरी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी संजीव कुमार के पक्ष में वार्ड 55 स्थित आर एम4 कॉलोनी, रांगामाटी आदिवासी टोला, जय माता दी मंदिर, तालतला मंदिर एवं शहर पूरा बाजार क्षेत्र में कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क अभियान चलाया गया। उक्त जनसंपर्क अभियान कंदरा दुर्गा मंदिर के समीप के समीप सभा में परणीत हो गया । सभा को संबोधित करती हुए वार्ड 53, 54, 55 की संयोजक भाजपा नेत्री तारा देवी ने कहा कि आज जनता को जो भी लाभ मिल रहा है वह यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी की ही देन है। उन्होंने मेयर प्रत्याशी संजीव कुमार के मिर्ची छाप पर आगामी23 फरवरी को मोहर लगाकर भारी मतों से विजय बनाने का आह्वान किया।

जनसंपर्क अभियान में जिला महामंत्री मनोज मिश्रा, सिंदरी नगर अध्यक्ष अरविंद पाठक, जिला मंत्री प्रकाश बाउरी, अरविंद , विश्वनाथ गोराई, शैलेश सिंह, विजय सिंह, दिनेश सिंह, अरविंद सिंह, बृजेश सिंह, शुभम बनर्जी, अरविंद खत्री सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *