धनबाद(DHANBAD): धनबाद के मेयर प्रत्याशी रवि बुंदेला ने धनसार के मटकुरिया चेक पोस्ट के पास जनसंपर्क अभियान चलाया ,इस दौरान वार्ड संख्या 13 के सम्मानित नागरिकों से आत्मीय मुलाकात कर धनबाद नगर निगम मेयर चुनाव हेतु समर्थन एवं आशीर्वाद मांगा। बुंदेला ने बताया कि क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक स्वागत करते हुए विकास, पारदर्शिता और नए धनबाद के संकल्प को अपना समर्थन दिया।जनता का मजबूत होता विश्वास और मिल रहा स्नेह हमारे अभियान को निरंतर नई ताकत और गति दे रहा है।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट
