मेयर प्रत्याशी रवि बुंदेला के झरिया स्थित चुनावी कार्यालय उद्घाटन में उमड़ा जनसैलाब, धनबाद में रवि बुंदेला के समर्थन में बढ़ रहा जनविश्वास….

मेयर प्रत्याशी रवि बुंदेला के झरिया स्थित चुनावी कार्यालय उद्घाटन में उमड़ा जनसैलाब, धनबाद में रवि बुंदेला के समर्थन में बढ़ रहा जनविश्वास….

धनबाद(DHANBAD): वार्ड संख्या 43 स्थित इंद्रा चौक, हनुमान मंदिर के समीप आज रवि बुंदेला के चुनावी कार्यालय का भव्य उद्घाटन जनसमर्थन और उत्साहपूर्ण वातावरण के बीच संपन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र के बड़ी संख्या में नागरिकों, युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने यह स्पष्ट संकेत दिया कि धनबाद की जनता बदलाव के लिए तैयार है और एक नए, विश्वसनीय नेतृत्व की तलाश में है।

कार्यक्रम की शुरुआत हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना एवं आशीर्वाद प्राप्त कर की गई। इस अवसर पर तेज नारायण सिंह, कमलेश सिंह, मनीष साव, अभिषेक सिंह, कुंदन सेन, रवींद्र सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्तियों एवं समर्थकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

उद्घाटन समारोह के दौरान क्षेत्रवासियों ने बड़ी संख्या में रवि बुंदेला के संकल्प, दूरदर्शी सोच और धनबाद के समग्र विकास के विज़न पर विश्वास व्यक्त किया। बड़ी संख्या में लोग उनके जनहितकारी अभियान से जुड़ते हुए दिखाई दिए, जो यह दर्शाता है कि धनबाद की जनता अब विकास, पारदर्शिता और जनभागीदारी पर आधारित नेतृत्व चाहती है।

रवि बुंदेला ने इस अवसर पर कहा कि उनका संकल्प धनबाद को आधुनिक, व्यवस्थित और जनसुविधाओं से परिपूर्ण शहर बनाना है। उन्होंने कहा कि यह अभियान किसी व्यक्ति विशेष का नहीं, बल्कि धनबाद के उज्ज्वल भविष्य का जनआंदोलन है, जिसमें आम जनता की सहभागिता सबसे बड़ी शक्ति है।

उन्होंने उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मिल रहा अपार जनसमर्थन उन्हें और अधिक जिम्मेदारी और समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा दे रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि धनबाद की जनता सकारात्मक बदलाव के लिए एक मजबूत और विश्वसनीय विकल्प के रूप में उन्हें अपना समर्थन दे रही है।

कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब यह दर्शाता है कि रवि बुंदेला का अभियान निरंतर मजबूत हो रहा है और उनके विकास के संकल्प को जनता का व्यापक समर्थन मिल रहा है।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *