मेयर प्रत्याशी रवि बुंदेला का विभिन्न वार्ड क्षेत्रों में दौरा, सामाजिक सौहार्द पर दिया जोर…

मेयर प्रत्याशी रवि बुंदेला का विभिन्न वार्ड क्षेत्रों में दौरा, सामाजिक सौहार्द पर दिया जोर…

धनबाद(DHANBAD): नगर निकाय चुनाव के मद्देनज़र मेयर प्रत्याशी रवि बुंदेला ने शहर के विभिन्न वार्डों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान को गति दी। इसी क्रम में उन्हें वार्ड संख्या 30 एवं 31 में हाजी अफजल खान साहब के साथ स्नेहपूर्ण एवं आत्मीय मुलाकात का अवसर प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर क्षेत्र के जागरूक और सक्रिय नागरिकों — विक्की खान, महफूज़ आलम, नदीम खान, छोटे खान, सोनू आलम, लड्डन गद्दी, फैय्याज खान एवं परवेज खान — की गरिमामयी उपस्थिति ने संवाद को और अधिक सार्थक बना दिया।

मुलाकात के दौरान क्षेत्र के समग्र विकास, सामाजिक सौहार्द और स्थानीय मूलभूत समस्याओं के समाधान को लेकर सकारात्मक एवं रचनात्मक चर्चा हुई। नागरिकों ने क्षेत्र से जुड़ी आवश्यकताओं और अपेक्षाओं को साझा किया, वहीं रवि बुंदेला ने जनता से सीधे संवाद को विकास की मजबूत नींव बताया।

मेयर प्रत्याशी रवि बुंदेला ने कहा कि जनता का विश्वास, आपसी सहयोग और निरंतर संवाद ही शहर को आगे बढ़ाने का माध्यम है। उन्होंने भरोसा जताया कि नागरिकों के समर्थन और आशीर्वाद से वार्डों सहित पूरे धनबाद के सर्वांगीण विकास के लिए उनका संकल्प और अधिक सशक्त होता जा रहा है।

उन्होंने यह भी कहा कि मिलकर प्रयास करने से क्षेत्र को नई दिशा और नई पहचान दिलाई जा सकती है, और इसी उद्देश्य के साथ उनका जनसंपर्क अभियान आगे भी जारी रहेगा।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *