धनबाद(DHANBAD):श्री राम सेना का मंगलवार को को-ऑपरेटिव कॉलोनी सरायढेला में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह के नेतृत्व में बैठक की गई। बैठक में उदय प्रताप सिंह ने कहा जो मेयर प्रत्याशी जिले के मूलभूत समस्याओं के निराकरण के साथ साथ मुख्य रूप से हमारे संगठन एवं सनातन के रक्षा के प्रति आवाज उठाएंगे उसी मेयर प्रत्याशी को संगठन के समस्त कार्यकर्ता एकमत होकर वोट देकर विजयी बनाने का कार्य करेंगे । सभी मेयर प्रत्याशियों के कार्यकलापों एवं घोषणा पत्र के संदर्भ में विचार विमर्श किया जा रहा है और अभी तक इसका निर्णय नहीं लिया गया है। लेकिन श्री राम सेना के गठित टीम के द्वारा शीघ्र ही मेयर प्रत्याशी को वोट देने का निर्णय सर्वसम्मति से ले लिया जाएगा। इस पर संगठन के सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर से समर्थन किया। बैठक में अंकीत पासवान, पिंटू चंद्रवंशी, बंटी विश्वकर्मा, रविंद्र पांडे, बंटी कुमार, पंकज कुमार, उमेश तिवारी समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

