मेयर प्रत्याशी के समर्थन में कार्यकर्ताओं ने डोर-टू-डोर चिपकाया स्टिकर…

मेयर प्रत्याशी के समर्थन में कार्यकर्ताओं ने डोर-टू-डोर चिपकाया स्टिकर…

झरिया(DHANBAD) : धनबाद नगर निगम चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां लगातार तेज होती जा रही है। एक तरफ मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सघन जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। वहीं मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह का समर्थन कर रहे, भौरा के कार्यकर्ता काफी सक्रिय हैं, भौरा 19 नम्बर वरुण पासवान और अजीत कुमार पासवान ने, अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ मिलकर, भौरा 19 नम्बर, भौरा परसिया बाद में मतदाताओं से संपर्क साधते हुए, उनके घरों पर प्रत्याशी के नाम का स्टिकर चिपकाया, कार्यकर्ताओं ने जोरशोर से प्रत्याशी की जीत के नारे लगाए। वहीं वरुण पासवान ने बताया कि हम लोग डोर टू- डोर स्टिकर लगाया है, विभिन्न घर-घर जाकर पोस्टर और स्टिकर चिपकाया है, और मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह के लिए नारेबाजी किया, और वार्ड के जनता से मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह को भारी मतों से जिताने का आह्वान किया।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *