मेयर प्रत्याशी इंदु सिंह ने किया जनसंपर्क, कहा— लोगों का मिल रहा आशीर्वाद…

मेयर प्रत्याशी इंदु सिंह ने किया जनसंपर्क, कहा— लोगों का मिल रहा आशीर्वाद…

धनबाद(DHANBAD): नगर निगम चुनाव को लेकर मेयर प्रत्याशी इंदु सिंह का जनसंपर्क अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। इसी क्रम में उन्होंने विभिन्न वार्डों और मोहल्लों का दौरा कर मतदाताओं से मुलाकात की तथा अपने पक्ष में समर्थन मांगा।
इंदु सिंह ने करकेंद वार्ड नंबर 9 अंतर्गत सुदामडीह क्षेत्र में घर-घर जाकर लोगों से संपर्क किया। इस दौरान स्थानीय महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं ने उनका स्वागत करते हुए समस्याओं से अवगत कराया। प्रत्याशी ने सभी समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया।

इसके बाद उन्होंने बड़ा गुरुद्वारा, बैंक मोड़ (धनबाद) क्षेत्र तथा वार्ड नंबर 32 स्थित हीरापुर भिस्तीपाड़ा एच.ई. स्कूल के आसपास के इलाकों में जनसंपर्क किया। यहां भी लोगों ने उन्हें समर्थन देने का आश्वासन दिया।
वहीं वार्ड नंबर 45 के राजबाड़ी रोड में माधुरी जी से शिष्टाचार मुलाकात कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान स्थानीय नागरिकों के साथ बैठकर क्षेत्रीय विकास, सफाई, पेयजल, सड़क और प्रकाश व्यवस्था जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई।

इंदु सिंह ने कहा कि उन्हें हर वार्ड से अपार जनसमर्थन और आशीर्वाद मिल रहा है। जनता बदलाव चाहती है और नगर के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जीत के बाद धनबाद नगर निगम क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर मजबूत किया जाएगा।
जनसंपर्क अभियान में उनके समर्थक और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे तथा चुनाव प्रचार को और गति देने का संकल्प लिया।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *