धनबाद(DHANBAD): चुनाव चिन्ह आवंटन के बाद अब प्रत्याशियों का जनसंपर्क अभियान भी तेज हो गया है. मेयर प्रत्याशी इंदु देवी अपने जनसंपर्क अभियान में सदर अस्पताल कॉलोनी एवं कोहिनूर मैदान स्थित वेंडिंग जोन का रुख किया. इंदु देवी की बहु एवं राष्ट्रीय जनता कामगार यूनियन की महामंत्री आशनी सिंह भी उनके चुनाव प्रचार में साथ साथ हैं. सदर अस्पताल कॉलोनी की महिलाओं ने आवास की समस्या से अवगत कराया. इंदु देवी ने इसपर उन्हें भरोसा दिलाया कि सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने का प्रयास करेंगी ताकि उनका खुद का आवास का सपना पूरा हो.आशनी सिंह ने कहा कि जीत के बाद नाली गली सड़क स्ट्रीट लाईट ये सभी को प्राथमिकता में लेकर इंदु देवी निराकरण करेंगी. इंदु देवी का आज का जनसंपर्क कतरास सिंदरी झरिया एवं अन्य क्षेत्रों में चलेगा.
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट
