धनबाद(DHANBAD): झारखंड नगर निकाय चुनाव-2026 के तहत धनबाद नगर निगम का भी चुनाव हो रहा है। एक मेयर और 55 वार्ड पार्षद का चुनाव 8 लाख, 99 हजार 841 मतदाता करेंगे। आज सोमवार सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ। मतदान शुरू होने से पहले ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतार लग गई थी।
मतदान के लिए बनाए गए हैं 974 बूथ
धनबाद नगर निगम झारखंड का सबसे बड़ा निकाय है। यह राजधानी रांची से भी बड़ा नगर निगम है। धनबाद नगर निगम में मतदान के लिए 974 बूथ बनाए गए हैं। चुनाव में मेयर के एक पद के लिए 29 तथा 55 वार्डों के लिए 450 प्रत्याशी मैदान में खडे हैं।
चुनाव में व्यवधान उत्पन्न करने वालों पर होगी एफआइआर
वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति चुनाव में बाधा डालने, मतदाताओं को डराने-धमकाने या किसी विशेष के पक्ष में वोट डालने का दबाव बनाएगा या धमकाएगा तो वैसे तत्व को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उसके विरुद्ध कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी।
धनबाद नगर निगम चुनाव में मेयर प्रत्याशी
अमित कुमार अग्रवाल, आकाश दुसाध, इंदु देवी, उमेश पासवान, कुसुम देवी, चंद्र शेखर अग्रवाल, जावेद इकबाल, दिलीप कुमार, दीनानाथ ठाकुर, नवल किशोर पासवान, मो. परवेज खान, प्रकाश कुमार, बिनोद कुमार सिंह, भृगु नाथ भगत, मुकेश कुमार पांडेय, यौगेंद्र प्रधान, रवि चौधरी, रवि बुंदेला, राजकुमार कनौजिया, राम विनय सिंह, राहुल कुमार चौहान, मो. रुस्तम अंसारी, लक्ष्मी देवी, शमशेर आलम अंसारी, शांतनु कुमार चंद्रा, शिल्पी शर्मा, संजीव कुमार, संजीव सिंह, के. सी. सिंहराज।
NEWSANP के लिए धनबाद से ब्यूरो रिपोर्ट

