मूसलाधार से झरिया नागेश्वर मंदिर प्रांगण में बना 100 फीट का गोफ, अफरातफरी का माहौल..

मूसलाधार से झरिया नागेश्वर मंदिर प्रांगण में बना 100 फीट का गोफ, अफरातफरी का माहौल..

झरिया(JHARIYA) झमाझम बारिश ने कोयलांचल वासियों को गर्मी से राहत जरूर दी है। वही दूसरी ओर कोलियरी क्षेत्र में रहने वाले लोगों की धड़कने को भी वारिस ने बढ़ा दी है जिसका कारण है भू धंसान और अग्नि प्रभावित क्षेत्र का होना। झरिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत भगतडीह स्थित नागेश्वर मंदिर प्रांगण में आज करीब सौ फीट का गोफ बन गया जहा इसकी सूचना मिलने पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती रागिनी सिंह के निर्देश पर भाजपा के एक विशेष प्रतिनिधिमंडल ने इसकी जानकारी बीसीसीएल प्रबंधन को दी और जन हित में जल्द से जल्द गोफ भराई करने की मांग की।

वही श्रीमती रागिनी सिंह ने दूरभाष पर बीसीसीएल बस्ताकोला के महाप्रबंधक से वार्ता कर जल्द से जल्द गोफ भरने की बात कही जिसपर महाप्रबंधक ने उन्हें आश्वस्त करते हुए जल्द गोफ भराई करने की बात कही। तत्पश्चात वहा प्रबंधन के लोगो ने जाकर वस्तुस्थिति का जायजा लिया और गोफ भराई की व्यवस्था शुरू कराई।

इस दौरान मंडल अध्यक्ष तरुण राय, संतोष शर्मा, बप्पी बाउरी, रामदेव शर्मा, संजय रवानी, पप्पू पासवान, काजू राय, ज्वाला पासवान उपस्थित थे।

NEWS ANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *