मुस्लिम समाज ने नौशाद और उसके परिवार का किया सामूहिक बहिष्कार…

मुस्लिम समाज ने नौशाद और उसके परिवार का किया सामूहिक बहिष्कार…

बोकारो(BOKARO): पहलगाम हमले पर खुशी मनाने, पाकिस्तान व आतंकवादियों का समर्थन करनेवाले मो नौशाद और उसके परिवार का मुस्लिम समाज ने सामाजिक बहिष्कार का निर्णय लिया है. गुरुवार को मखदुमपुर हैसाबातु पूर्वी के मुस्लिम समाज ने इस आशय की घोषणा की. मुखिया कार्यालय में समाज की हुई बैठक के बाद पत्रकारों को इसकी जानकारी दी गयी.

किसी भी सुख-दुख के आयोजन में साथ नहीं देंगे समाज के लोग
समाजसेवी मशकूर आलम सिद्दीकी ने कहा कि अब समाज के लोग किसी भी सुख-दुख के आयोजन में मो नौशाद के परिवार से कोई संबंध नहीं रखेंगे. समाज ने ऐसी मानसिकता रखने वाले नौशाद के खिलाफ जांच कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है. सिद्दीकी ने कहा कि हम सब इसकी निंदा करते हैं. इस हरकत से समाज दुखी व शर्मिंदा है. इस हरकत के चलते सामूहिक बहिष्कार करने का बड़ा फैसला लिया गया है. हम प्रशासन से चाहते हैं कि इसकी गहराई से जांच हो. क्या यह उसके मन की उपज है या इसके पीछे कोई काम कर रहा है. अगर जांच में दोषी पाया जाता है, तो कड़ी सजा दी जानी चाहिए.

NEWSANP के लिए बोकारो से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *