पश्चिम बंगाल(WEST BENGAL):वक्फ कानून के विरोध में पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद के धुलियान में शनिवार को फिर आग का दरिया फूटा। हिंसक भीड़ ने हरगोविंद दास और उनके बेटे चंदन दास को घेर लिया और पीट-पीट कर मार डाला। दोनों पिता-पुत्र देवी-देवताओं की मूर्तियां बनाते थे। वहीं, गोली लगने से एक अन्य घायल हो गया। गाड़ियां फूंकी गई, बम फेंके गये। सुइटी थाना क्षेत्र में पुलिस पर क्रूड बम फेंका गया। लगभग 9 जवान घायल हो गये। यह हिंसा जिले के शमशेरगंज ब्लॉक के धुलियान में हुई। एक दिन पहले भी यहां खून बहा था, अबतक कुल 3 मौत हो चुकी है। इस घटना के बाद वहां इंटरनेट बंद कर दिया गया। लोगों में डर-भय समाया हुआ है। पुलिस ने मीडिया से कहा कि पुलिस ने गोलियां नहीं चलाई है। अबतक 118 लोगों को अरेस्ट किया गया है। जांच जारी है। इस बीच CM ममता बनर्जी ने कहा कि दंगे को राजनीति का ज़रिया न बनायें, सबकी जान कीमती है। वक्फ कानून राज्य में लागू नहीं होगा, केंद्र का बनाया कानून, जवाब भी वही दे।” राज्यपाल बोले, कानून हाथ में लेने वालों को बख्शा नहीं जायेगा। गृहमंत्री अमित शाह से बातचीत की जायेगी। उन्होंने उपद्रवियों पर सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया। शुभेंदु अधिकारी ने कहा, “बंगाल अराजकता की आग में जल रहा। कट्टरपंथी हिंसा पर उतारू हैं, आम लोग डरे-सहमे हैं।”
NEWSANP के लिए पश्चिम बंगाल से ब्यूरो रिपोर्ट

