रांची(RANCHI) : ‘मुर्दों का इलाज’ कर मोटा माल कमाने के मामले में झारखंड के तीन टॉप अस्पतालों का नाम उछला है। अस्पतालों के अलावा एक डायग्नोस्टिक सेंटर के नाम का भी जिक्र किया गया है। ED सूत्रों के अनुसार इन तीन अस्पतालों और डायग्नोस्टिक सेंटर में आयुष्मान भारत योजना से इलाज के फर्जी दावे के सबसे ज्यादा मामले सामने आये हैं। बहुत जल्द इन अस्पतालों के नाम का खुलासा कर दिया जायेगा। यहां याद दिला दें कि बीते चार अप्रैल को रांची सहित 21 ठिकानों पर ED ने रेड मारी थी। ED की रेड में 20 लाख रुपये कैश जब्त किये गये थे। वहीं, इंवेस्टमेंट से जुड़े कुछ दस्तावेज भी ED के हाथ लगे थे। ये कैश और दस्तावेज झारखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के PS ओम प्रकाश और अन्य सरकारी अधिकारियों के ठिकानों से जब्त किये गये थे।
NEWSANP के लिए रांची से ब्यूरो रिपोर्ट

