मुख्य सचिव ने एसएनएमएमसीएच का किया निरीक्षण…

मुख्य सचिव ने एसएनएमएमसीएच का किया निरीक्षण…

आधुनिकतम अस्पताल बनाने के लिए दी जाएगी हर सुविधा

धनबाद(DHANBAD): झारखंड के मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार ने शुक्रवार को शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसएनएमएमसीएच) का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पीजी बिल्डिंग 1, 2 एवं 3, इमरजेंसी वार्ड सहित अस्पताल की अन्य संरचनाओं का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन के साथ बैठक कर विभिन्न बिंदुओं पर गहन विचार विमर्श किया।

निरीक्षण के बाद मुख्य सचिव ने कहा कि उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं को समझने के लिए आज निरीक्षण किया है। राज्य सरकार चाहती है कि राज्य के सभी मेडिकल कॉलेज अच्छे रहे। उनमें हर सुविधा हो। आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को कोई भी परेशानी न हो। इसी उद्देश्य से आज निरीक्षण किया।

इस क्रम में अस्पताल को स्टेट ऑफ द आर्ट (आधुनिकतम) अस्पताल बनाने, मरीजों की बढ़ती संख्या का बेहतर मैनेजमेंट, चिकित्सक एवं फैकेल्टी, यहां की भूमि का बेहतर उपयोग, पुरानी एवं नई बिल्डिंग को जोड़ने के लिए मार्ग सहित अन्य व्यवस्था का आकलन किया है।

मुख्य सचिव ने कहा कि अस्पताल की सभी कमी पूरी होगी। संरचनाएं विकसित होगी। हर समस्या का निराकरण होगा। अस्पताल को आधुनिकतम बनाने के लिए राज्य सरकार हर जरूरत पूरी करेगी। इसके लिए सभी संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर रहे हैं। सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए ठोस निर्णय लिया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव अविनाश कुमार के साथ उपायुक्त आदित्य रंजन, अस्पताल के अधीक्षक डॉ डी.के. गिन्दोरिया, प्राचार्य डॉ राम कृष्ण महतो, वरीय अस्पताल प्रबंधक डॉ सी.एस. सुमन, नोडल सुपर स्पेशियलिटी डॉ रवि भूषण, डॉ अनिमेष सहित कई विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *