मुख्यमंत्री ने 109 मुफ्त औषधि वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

मुख्यमंत्री ने 109 मुफ्त औषधि वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

पटना, 12 दिसम्बर 2024 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज 01 अणे मार्ग से स्वास्थ्य

विभाग के मुफ्त औषधि वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन वाहनों के माध्यम से निःशुल्क औषधि वितरण एवं स्वास्थ्य सेवाओं में और बेहतरी आयेगी। कुल 109 मुफ्त औषधि वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री को विकास आयुक्त सह स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत ने हरित पौधा भेंटकर स्वागत किया।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री श्री मंगल पाण्डे, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, विकास आयुक्त सह स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के सचिव श्री कुमार रवि, राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक श्री सुहर्ष भगत सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *