मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर उनकी आदमकद प्रतिमा पर किया माल्यार्पण…

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर उनकी आदमकद प्रतिमा पर किया माल्यार्पण…

पटना(PATNA): राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के गाँधी मैदान स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की विशाल आदमकद प्रतिमा/चित्र पर माल्यार्पण किया और उनके व्यक्त्तित्व एवं कृतित्व का स्मरण किया। मुख्यमंत्री ने उनके आदर्शों को जीवन में उतारने का संकल्प भी लिया।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, विधायक अरूण कुमार सिन्हा, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, विधान पार्षद राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, विधान पार्षद कुमुद वर्मा, विकास आयुक्त डॉ० एस० सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, आयुक्त पटना प्रमंडल डॉ० चन्द्रशेखर सिंह, जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन एस०एम०, पटना प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक जितेन्द्र राणा, बिहार राज्य नागरिक परिषद् के महासचिव अरविंद कुमार सिंह सहित अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें शत्-शत् नमन किया एवं श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आरती पूजन, भजन, कीर्तन, बिहार गीत एवं देशभक्ति गीतों का गायन भी किया गया। मुख्यमंत्री ने गांधी जी की वेशभूषा में पधारे श्री सुरेश कुमार हज्जू से भी मुलाकात की।

NEWSANP के लिए पटना से शाहनवाज़ की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *