मुंबई दौरे पर पीएम मोदी: आज करेंगे 2800 एकड़ में बने नवी मुंबई एयरपोर्ट का उद्घाटन, मेट्रो लाइन-3 का भी शुभारंभ…

मुंबई दौरे पर पीएम मोदी: आज करेंगे 2800 एकड़ में बने नवी मुंबई एयरपोर्ट का उद्घाटन, मेट्रो लाइन-3 का भी शुभारंभ…

मुंबई(MUMBAI): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार (8 अक्टूबर) को नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले फेज का उद्घाटन करेंगे। यह मुंबई का दूसरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा होगा, जिसे लोकनेते डी.बी. पाटिल नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नाम से जाना जाएगा। इस कदम के साथ मुंबई अब उन चुनिंदा वैश्विक शहरों—जैसे लंदन, न्यूयॉर्क और टोक्यो—की श्रेणी में शामिल हो जाएगा जहां एक से अधिक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे हैं।

इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी आज मुंबई मेट्रो की लाइन-3 (एक्वा लाइन) के अंतिम चरण का भी उद्घाटन करेंगे। इस उद्घाटन के साथ ही एक्वा लाइन का पूरा निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा और यह लाइन सेवाओं के लिए पूरी तरह चालू हो जाएगी। इस परियोजना पर कुल ₹37,270 करोड़ से अधिक की लागत आई है।

इसी कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी Mumbai One मोबाइल ऐप भी लॉन्च करेंगे। यह देश का पहला ऐप होगा जो 11 पब्लिक ट्रांसपोर्ट ऑपरेटरों को एक ही प्लेटफॉर्म पर जोड़ेगा, जिससे यात्रियों को एकीकृत और डिजिटल परिवहन सुविधा मिलेगी।

नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स और CIDCO (सिटी एंड इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ महाराष्ट्र लिमिटेड) के सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP) मॉडल में बनाया गया है। यह अत्याधुनिक हवाई अड्डा दिसंबर से वाणिज्यिक संचालन शुरू करेगा।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *