मीरा मुंडा ने मेनका सरदार से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया…

मीरा मुंडा ने मेनका सरदार से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया…

झारखण्ड(POTKA): आज पोटका विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी मीरा मुंडा ने पोटका से तीन बार की विधायक रह चुकीं मेनका सरदार से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया. मीरा मुंडा ने पोटका विधानसभा क्षेत्र के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ताओं से मिलीं. इस दौरान उन्होंने कई विषयों पर चर्चा भी की. मीरा मुंडा ने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता उपेन्द्र सिंह सरदार उर्फ़ राजू सरदार,गणेश सरदार और मनोज सरदार से मुलाकात की.उनसे विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को जिताने की अपील की..

अपने जनसंपर्क के दौरान मीरा मुंडा जी ने पोटका के संग्राम पंचायत के पूर्व मुखिया और समाजसेवी बलराम सरदार के असामयिक निधन पर उनके घर पर जाकर शोक संतप्त परिवार से मिलकर अपनी संवेदना व्यक्त की. उन्होंने आज आसनबनी मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ भी एक मुलाकात की, जिसमें सभी कार्यकर्ताओं ने पोटका में फिर से कमल खिलाने का संकल्प लिया. इसके अलावा देर शाम बागबेड़ा मंडल एवं घाघीडीह मंडल में जनसंपर्क एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कीं. इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता विभीषण सरदार, जिला मंत्री मनोज राम, जिला मंत्री जितेंद्र राय,पोटका मंडल अध्यक्ष सुदीप कुमार दे,पूर्व जिला मंत्री शिखा राय चौधरी उपस्थित थे..

NEWSANP के लिए झारखण्ड से विनोद सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *