मिहिजाम में विधानसभा स्तरीय अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन हुआ….

मिहिजाम में विधानसभा स्तरीय अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन हुआ….

जामताड़ा(JAMTADA):जामताड़ा विधानसभा अंतर्गत मिहिजाम नगर में भारत रत्न, देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की 101वीं जयंती (सुशासन दिवस) के अवसर पर विधानसभा स्तरीय अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने की, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में धनबाद के विधायक राज सिन्हा उपस्थित रहे।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई केवल भारतीय जनता पार्टी के नहीं, बल्कि पूरे देश के महान नेता थे। वे अपनी कविता और विचारों से कठिन से कठिन परिस्थितियों को सरल बना देते थे। उन्होंने कहा कि आज जहां कई राजनीतिक दल सत्ता के लिए राष्ट्रहित से भी समझौता करने को तैयार हो जाते हैं, वहीं अटल बिहारी वाजपेई ने मात्र 13 दिन के प्रधानमंत्री कार्यकाल में संसद में जो ऐतिहासिक भाषण दिया, वह आज भी हर देशभक्त को प्रेरित करता है। उन्होंने स्पष्ट कहा था कि सत्ता का खेल चलता रहेगा, लेकिन देश की मजबूती सर्वोपरि है।

मुख्य वक्ता विधायक राज सिन्हा ने अपने संबोधन में कहा कि अटल बिहारी वाजपेई का जन्म मध्यप्रदेश के ग्वालियर में हुआ और उन्होंने भारतीय जनसंघ की स्थापना के बाद लंबे संघर्ष के जरिए देश की राजनीति में एक अलग पहचान बनाई। प्रधानमंत्री बनने के बाद देश ने सुशासन का नया अध्याय देखा। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनकी जयंती को ‘सुशासन दिवस’ के रूप में मनाने का निर्णय लिया।
राज सिन्हा ने कहा कि अटल जी केवल राजनेता ही नहीं, बल्कि कवि, लेखक और विचारक भी थे। जब देश पर अंतरराष्ट्रीय दबाव था, तब विपक्ष में रहते हुए भी उन्हें जेनेवा वार्ता के लिए भेजा गया, जो उनके कद और सोच को दर्शाता है। अमेरिका जैसे शक्तिशाली देश के विरोध के बावजूद परमाणु परीक्षण कर भाथी को आत्मनिर्भर और शक्तिशाली बनाया। राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण से देश की अर्थव्यवस्था को गति दी और गांवों को सड़कों से जोड़कर विकास की धारा को अंतिम पंक्ति तक पहुंचाया। युद्ध के समय वे स्वयं सीमा पर पहुंचकर सैनिकों का मनोबल बढ़ाते थे।सी
भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री मनीष दुबे ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई ने झारखंड को अलग राज्य का दर्जा देकर यहां के लोगों को ऐतिहासिक उपहार दिया, जिसे झारखंडवासी कभी नहीं भूल सकते।
पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश राय ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी का जो व्यापक विस्तार हुआ है, उसकी नींव अटल बिहारी वाजपेई के संघर्ष और विचारों से ही पड़ी है।

कार्यक्रम का मंच संचालन जिला महामंत्री मितेश शाह ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन जिला मंत्री मोहन शर्मा ने किया।

सम्मेलन में किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री कमलेश मंडल, महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष बबिता झा, मिहिजाम नगर परिषद अध्यक्ष कमल गुप्ता, भाजपा नेता सुनील हांसदा, महेंद्र मंडल, मिहिजाम नगर अध्यक्ष लोकेश महतो, जिला उपाध्यक्ष सुकुमार सरखल, पुष्पा सोरेन, प्रदीप राउत, द्वारिका सिंह, अजित पासवान, शुभम साव, प्रकाश रजक, परिचय मंडल, दीपक शर्मा, शारदा देवी, संजू देवी, बी.एन. सोरेन, राकेश साव, चंचल सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

NEWSANP के लिए आर पी सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *