मिशन एयरपोर्ट समूह ने विधायक राज सिन्हा से एयरपोर्ट धनबाद की चर्चा की…

मिशन एयरपोर्ट समूह ने विधायक राज सिन्हा से एयरपोर्ट धनबाद की चर्चा की…

धनबाद(DHANBAD): मंगलवार को मिशन एयरपोर्ट धनबाद समूह ने धनबाद विधायक राज सिन्हा से मुलाकात कर अपना ज्ञापन सौंपा और एयरपोर्ट धनबाद के लिए चर्चा की।विधायक राज सिन्हा ने मिशन एयरपोर्ट धनबाद समूह की भूरी भूरी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि आपके अथक प्रयास का परिणाम है कि धनबाद सांसद ने प्रधान मंत्री तक धनबाद एयरपोर्ट की मांग उठाई है। मैं और मेरी पूरी पार्टी धनबाद में एयरपोर्ट बने इसके लिए प्रयत्नशील है। कल पूर्णिया में एयरपोर्ट शुरू होने पर मिशन एयरपोर्ट धनबाद समूह ने उनसे इस संदर्भ में पूछा तो विधायक ने कहा बिहार में इतनी जगह एयरपोर्ट बन गया है डबल इंजन की सरकार का फायदा बिहार को मिल रहा है काश झारखंड में भी डबल इंजन की सरकार होती तो निश्चित रूप से हम धनबाद वासी अभी हवाई सेवा का लाभ लेते। आगे कहा की अगर 18/19/20 सितंबर को मैं यहां रहा तो निश्चित रूप से कोशिश करूंगा कि मिशन एयरपोर्ट धनबाद की बात आगे बढ़े और आप लोग मेरे साथ उस टीम से मिले।एयरपोर्ट के विषय में बहुत कुछ करने की जरूरत है। वो सबके सम्मिलित प्रयास से ही संभव है। मेरी शुभकामना आप लोगों के साथ है 21 दिसंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम धनबाद के जांबाज के साथ हैं। पूरी उम्मीद है कि ये कार्यक्रम सफल हो।धनबाद का सर्वांगीण विकास हो। मुझसे जो मदद हो सकती है वो मैं जरूर करूंगा।

विधायक द्वारा इतनी जानकारी देने, वार्तालाप करने और भरपूर समय देने के लिए सचिव अनिल कुमार जैन ने उनका धन्यवाद किया।मिशन एयरपोर्ट धनबाद समूह का नेतृत्व उदय प्रताप सिंह कर रहे थे। उनके साथ सचिव अनिल कुमार जैन, मिलन सिंह,अशोक चौधरी, ब्रिज नंदन शर्मा, आलोक चटर्जी थे।

NEWSANP के लिए अरविन्द सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *