मिलिए 800KM से लेकर 1700KM की महा यात्रा पर निकले 74वर्षीय सनातनी बुजुर्ग प्रभात दास से …आस्था की डुबकी लगाने प. बंगाल से प्रयाग राज तक के लिए निकल पड़े है साइकिल से…

मिलिए 800KM से लेकर 1700KM की महा यात्रा पर निकले 74वर्षीय सनातनी बुजुर्ग प्रभात दास से …आस्था की डुबकी लगाने प. बंगाल से प्रयाग राज तक के लिए निकल पड़े है साइकिल से…

धनबाद (DHANBAD) :दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक मेला महाकुंभ 2025 के लिए देशभर ही नहीं दुनियाभर से श्रद्धालु तीर्थराज प्रयागराज में होने वाले विश्व के सबसे बड़े धार्मिक संगम स्नान में शामिल हो रहे हैं। अबतक लगभग साठ करोड़ से भी अधिक श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई है। इतना ही नहीं विश्व के सबसे बड़े धार्मिक महाकुंभ में पहुंचने के लिए लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। हर कोई अपने क्षमता और शक्ति के अनुसार प्रयागराज पहुंचने की कोशिश मे लगा हुआ है।कोई हवाई जहाज से, तो कोई कार से, तो कोई बस सफर कर प्रयागराज पहुंच रहा है. किंतु कुछ ऐसे भी आस्थावान लोग हैं जो साइकिल से ही आठ सौ किलोमीटर तक का सफर तय कर आस्था की डुबकी लगाने के लिए निकल पड़े हैं।

हम बात कर रहे हैं पश्चिम बंगाल के 74 वर्षीय बुजुर्ग प्रभात दास के हौसले की, जिन्हें देख हर कोई सलाम कर रहा है। पश्चिम बंगाल के वर्धमान निवासी समाजसेवी प्रभात दास महाकुंभ के संगम स्नान के लिए साइकिल से आठ सो किलोमीटर की यात्रा कर रहे हैं। शनिवार 22 फरवरी से शुरू हुई उनकी यात्रा पश्चिम बंगाल से निकलकर झारखंड के धनबाद पहुंची ,जहां सोमवार 24 फरवरी को प्रभात दास धनबाद के गांधी सेवा सदन पहुंचे। यहां उन्होंने न्यूज ANP संवाददाता सन्नी से खास बातचीत में अपनी यात्रा की संपूर्ण जानकारी साझा की।

श्रद्धालु प्रभात दास ने बताया कि उनकी यह यात्रा सिर्फ प्रयाग की त्रिवेणी के महाकुंभ स्नान तक ही सीमित नहीं है। बल्कि गंगा मईया के कुंभ स्नान के उपरांत वे दिल्ली पंजाब सीमा के शंभू बॉर्डर के लिए प्रस्थान करेंगे। करीब 1700 किलोमीटर की साइकिल यात्रा के साथ प्रभात दास पंजाब के किसानों से भी मिलेंगे साथ ही देश के किसानों के मसलों को भी समर्थन करेंगे और उनकी आवाज को केंद्र सरकार तक पहुंचाने का काम करेंगे।

समाजसेवी प्रभात दास ने बताया वैसे तो वे कांग्रेस समर्थक हैं। अपने साइकिल पर कांग्रेस का झंडा भी लगा रखा है। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य मानव सेवा, सामाजिक एकता और “बहुजन हिताय बहुजन सुखाय” है। प्रभात दास ने कहा कि एक सनातनी होने के नाते उनके लिए धर्म आस्था से भी बड़ा पुण्य का काम है हमेशा “मानवता की रक्षा” करना..और इस संदेश को वे लोगों तक भी फैला रहें है…हालांकि यात्रा के दौरान उनके खाने पीने ठहरने का प्रबंध सबकुछ ईश्वर और आम लोगों के सहयोग के भरोसे हो रहा है..और प्रतिदिन 18 किलोमोटर का सफर कर बीच बीच में रात्रि विश्राम कर रहें है…

NEWS ANP के लिए सन्नी शर्मा की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *