मार्च में ही गर्मी से हाल बेहाल, 40 के करीब पहुंचा पारा, जानें आज कैसा रहेगा मौसम….

मार्च में ही गर्मी से हाल बेहाल, 40 के करीब पहुंचा पारा, जानें आज कैसा रहेगा मौसम….

रांची(RANCHI) : झारखंड में बारिश का दौर थमने के बाद से ही आसमान से आग के गोले बरस रहे हैं. मार्च के महीने में ही अधिकतम तापमान 40 डिग्री के करीब हो चला है. मौसम विभाग की मानें तो मौसम में अभी कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. आज भी लोगों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है. इस दौरान अधिकतम तापमान 40 डिग्री के करीब या इसके पार जा सकता है.

दो दिनों के बाद न्यूनतम पारा में 2-3 डिग्री की गिरावट
रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो अभी न तो झारखंड में साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर नहीं दिख रहा है. न ही राज्य के आसपास के इलाकों में किसी तरह का सिनॉप्टिक फीचर. बारिश की संभावना नहीं है. ऐसे में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. मौसम में अगले दो दिनों के दौरान कोई बड़े बदलाव के आसार नहीं है. इसके बाद अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट हो सकती है.

बहरागोड़ा में रहा सबसे अधिकतम तापमान
वहीं, अगर हम बीते 24 घंटे के मौसम की बात करें तो सबसे अधिकतम तापमाप पूर्वी सिंहभूम के बहरागोड़ा में 39.0 डिग्री सेल्सियस देखने को मिला. जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान खूंटी में 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके अलावा आज कोल्हान के कई इलाकों के साथ साथ सिमडेगा में अधिकतम तापमान 40 के पार जा सकता है. इसके अलावा रांची, खूंटी, गुमला, रामगढ़ हजारीबाग, चतरा, गढ़वा पलामू समेत कई जिलों का पारा 38 से 39 डिग्री के बीच रहेगा.

NEWSANP के लिए रांची से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *