मारुति सुजुकी ई विटारा भारत में लॉन्च, कीमत जानें…

मारुति सुजुकी ई विटारा भारत में लॉन्च, कीमत जानें…

दिल्ली(DELHI): देश की सबसे बड़ी कार निर्माता मारुति सुजुकी ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी मारुति सुजुकी ई विटारा को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। इस इलेक्ट्रिक SUV की शुरुआती कीमत 10.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है, हालांकि यह कीमत बैटरी के बिना है। कंपनी ने इस मॉडल के साथ Battery-as-a-Service (BaaS) मॉडल पेश किया है, जिसके तहत ग्राहकों को बैटरी किराये पर लेनी होगी और इसके लिये 3.99 रुपये प्रति किलोमीटर का भुगतान करना होगा। इसकी बुकिंग 21,000 रुपये की टोकन राशि के साथ शुरू हो चुकी है।

बैटरी और रेंज
मारुति ई-विटारा दो बैटरी पैक विकल्पों के साथ उपलब्ध है:

49kWh बैटरी (Delta ट्रिम)
पावर: 144hp
टॉर्क: 189Nm
रेंज: 440km (ARAI प्रमाणित)
ड्राइवट्रेन: 2WD (फ्रंट व्हील ड्राइव)
61kWh बैटरी (Zeta और Alpha ट्रिम)
पावर: 174hp
टॉर्क: 189Nm
रेंज: 543km (क्लेम्ड)
ड्राइवट्रेन: 2WD
चार्जिंग डिटेल्स
7.4kW AC चार्जर से 10-80% चार्ज:
49kWh: 6.5 घंटे
61kWh: 9 घंटे
70kW DC फास्ट चार्जर से 10-80% चार्ज: 45 मिनट
यह SUV होम चार्जिंग और पब्लिक फास्ट चार्जिंग दोनों सपोर्ट के साथ आती है, जिससे लॉन्ग ड्राइव आसान हो जाती है।

एक्सटीरियर डिजाइन
मारुति ई-विटारा का डिजाइन ऑटो एक्सपो 2023 में पेश किए गए eVX कॉन्सेप्ट से प्रेरित है। इसमें:

ऑल-LED हेडलैम्प
एक्टिव ग्रिल शटर (बैटरी कूलिंग के लिए)
18-इंच एयरो-अलॉय व्हील्स
कनेक्टेड LED टेललैंप
स्पॉइलर और चंकी बंपर क्लैडिंग
इसका लुक मस्कुलर और प्रीमियम फील देता है।

इंटीरियर और फीचर्स

ड्यूल-टोन ब्राउन और ब्लैक थीम के साथ इसका केबिन मॉडर्न डिजाइन में आता है। प्रमुख फीचर्स में शामिल हैं:

10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले
10-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
एप्पल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो
इनफिनिटी साउंड सिस्टम
वायरलेस चार्जिंग
फिक्स्ड ग्लास सनरूफ
वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स
10-वे पावर्ड ड्राइवर सीट
स्लाइडिंग व रिक्लाइनिंग रियर सीट्स
कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी
सेफ्टी फीचर्स
7 एयरबैग
360-डिग्री कैमरा
फ्रंट व रियर पार्किंग सेंसर
TPMS
इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक
लेवल-2 ADAS
वारंटी
बैटरी: 5 साल
वाहन: 3 साल
अतिरिक्त लागत पर 5 साल की एक्सटेंडेड वारंटी
किसके लिये बेहतर विकल्प?
रोज 30-50 किमी चलाने वाले शहरी ग्राहक
EV में पहली बार शिफ्ट करने वाले खरीदार
कम डाउन पेमेंट में इलेक्ट्रिक SUV चाहने वाले

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *