झरिया (JHARIA): झरिया मारवाड़ी सम्मेलन झरिया द्वारा वैश्यकुल शिरोमणि एवं अग्रकुल प्रवर्तक श्री श्री 1008 महाराaजा अग्रसेन जी की 5149 वीं जयंती के अवसर पर गुरुवार को भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभा यात्रा का शुभारंभ झरिया श्री श्याम मंदिर प्रांगण से मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर किया। सर्वप्रथम संमेलन अध्यक्ष श्री अग्रवाल द्वारा महाराजा श्री अग्रसेन जी महाराज के भव्य फूलों के श्रृंगार से सुसज्जित स्वरूप की पूजा अर्चना की गई और उनसे झरिया के सर्वांगीण विकास के लिए एवं समाज बंधुओ के कल्याण हेतु आशीर्वाद की कामना किया साथ ही बड़े ही धूमधाम से एवं गाजे बाजे के साथ प्रात10 बजे भव्य रूप में शोभा यात्रा नगर भ्रमण के लिए निकाली गई जो झरिया शहर के लाल बाजार, बाटा मोड़, चार नंबर धर्मशाला रोड होते हुए अग्रवाल धर्मशाला परिसर पंहुच संपन्न हुई ..
कार्यक्रम में मारवाड़ी सम्मेलन द्वारा संचालित अग्रसेन अकैडमी, मातृ सदन झरिया, बालिका विद्या मंदिर झरिया, मारवाड़ी विद्यालय झरिया, महिला महाविद्यालय झरिया के द्वारा विभिन्न मनमोहक प्रेरक एवं सान्सकृतिक झांकियां प्रस्तुत की गई जो मुख्य रूप से आकर्षण का केंद्र बना हुआ था, वही मारवाड़ी सम्मेलन झरिया द्वारा संचालित सभी संस्थाएं एवं मारवाड़ी समाज द्वारा संचालित विभिन्न संस्थाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शोभा यात्रा के रूप में मारवाड़ी समाज द्वारा विशाल जन समूह के रूप में अपनी एकता का परिचय दिया गया जंहा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए चिरकुंडा, मुगमा, निरसा, गोविंदपुर, सरायकेला, धनबाद केदुवा, करकेन्द, कतरास, महुदा भागा, भैरा आदि आसपास के स्थान से भी श्री अग्रसेन जी महाराज के वंशज समाज बंधु सपरिवार उपस्थित हुए थे। कार्यक्रम में नारी शक्ति सहभागिता भी अभूतपूर्व रहीशोभा यात्रा की समाप्ति के पश्चात स्थानीय श्री अग्रवाल धर्मशाला नया भवन में समाज के बंधु के लिए सामूहिक स्वरूप की भोज का आयोजन किया गया जिसका समाज बंधु ने लाभ लिया..
शोभा यात्रा में मारवाड़ी सम्मेलन अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल पूर्व अध्यक्ष जयप्रकाश देवरिया, डॉ ओम प्रकाश अग्रवाल संयुक्त सचिव दीपक अग्रवाल, प्रमोद जलूका मारवाड़ी विद्यालय अध्यक्ष ललित कटे सरिया सचिव महेश जलूका, अनूप लीला, नरेश अग्रवाल उपाध्यक्ष श्री सतनारायण भोजपुरी अग्रसेन भवन अध्यक्ष गोपाल अग्रवाल सचिव अमित बजुरिया बालिका विद्या मंदिर के सचिव गणेश अग्रवाल, सुमित खेतान कोषाध्यक्ष अमित अग्रवाल, मोहित अग्रवाल, महिला महाविद्यालय से महिला महाविद्यालय अध्यक्ष दीपक अग्रवाल, विनोद मोदी मातृशरण सचिव अरुण बंसल एवं कृष्ण कुमार अग्रवाल बायो ब्रिज समाजसेवी बृजमोहन गंगेशरिया, दिनेश शर्मा, महिला समिति अध्यक्ष श्रीमती मीनू गोयल मारवाड़ी युवा मंच समृद्धि शाखा अध्यक्ष श्रीमती ज्योति अग्रवाल समाजसेवी गोपी किशन, मंत्री अरुण झुनझुनवाला, जगदीश तुलस्यान, विमल बजुरिया, शिव शंकर खंडेलवाल के आलावा अन्य समाजसेवी भारी संख्या में उपस्थित थे..
तत्पश्चात संध्या 5:0 बजे मंची एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का अनावरण हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मारवाड़ी सम्मेलन अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल रहे उन्होंने अपने संबोधन में मारवाड़ी समाज की एकता की बात कही उन्होंने कहा यदि हम एक साथ रहेंगे तो दुनिया की ऐसी कोई उपलब्धि नहीं है। जिसे हासिल नहीं कर सकते कार्यक्रम के दौरान आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किया गया। रात्रि भोज के साथ अग्रसेन जयंती समारोह का समापन किया गया.
NEWSANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

