
डांडिया-गरबा फोटो व वीडियो प्रतियोगिता से नवरात्रि की उमंग बढ़ाएगा मंच
झरिया(JHARIA): मारवाड़ी युवा मंच – झरिया शाखा द्वारा “नवरात्रि 2025 – माँ सिद्धिदात्री को समर्पित” डांडिया एवं गरबा फोटो-वीडियो प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता का विषय “नवरात्रि की उमंग” रखा गया है।
प्रतिभागी व्यक्तिगत अथवा समूह रूप में भाग ले सकते हैं। प्रविष्टियाँ फोटो या अधिकतम 1 मिनट का वीडियो दोनों ही रूपों में भेजी जा सकती हैं। सभी प्रतिभागियों को नाम व पता सहित अपनी प्रविष्टि 1 अक्टूबर रात 9 बजे तक WhatsApp नंबर 7004381542 पर भेजनी होगी।
इस प्रतियोगिता में टॉप 3 प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे, जबकि सभी प्रतिभागियों को ई-प्रमाणपत्र दिया जाएगा।
शाखा उपाध्यक्ष सौरभ काटेसरिया ने कहा कि “मारवाड़ी युवा मंच सदैव संस्कृति और परंपरा के संरक्षण के लिए कार्यरत है। इस प्रतियोगिता के माध्यम से शहर में नवरात्रि का उत्साह और बढ़ेगा तथा नई पीढ़ी को भी अपनी संस्कृति से जुड़ने का अवसर मिलेगा।”
कार्यक्रम संयोजक विवेक जालुका ने बताया कि “इस प्रतियोगिता का उद्देश्य न केवल लोगों को अपनी कला प्रदर्शित करने का अवसर देना है बल्कि पूरे समाज में नवरात्रि की ऊर्जा और आनंद को प्रसारित करना भी है। हम चाहते हैं कि प्रतिभागी अपनी रचनात्मकता के साथ त्योहार की उमंग को फोटो और वीडियो में उतारें। यह आयोजन हमारी सांस्कृतिक धरोहर को और सशक्त करेगा।”
NEWSANP के लिए झरिया से रागिनी पांडेय की रिपोर्ट

