मारवाड़ी युवा मंच – झरिया शाखा ने वाल्मीकि जयंती पर आयोजित की “अपने-अपने राम” लेखन प्रतियोगिता…

मारवाड़ी युवा मंच – झरिया शाखा ने वाल्मीकि जयंती पर आयोजित की “अपने-अपने राम” लेखन प्रतियोगिता…

झरिया(JHARIA): वाल्मीकि जयंती 2025 के अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच – झरिया शाखा द्वारा आयोजित “अपने-अपने राम” लेखन प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हुई। प्रतियोगिता में कुल 31 लेख प्रविष्टियाँ प्राप्त हुईं, जिनका मूल्यांकन निर्णायक मंडल ने किया।

निर्णायक के रूप में असिस्टेंट प्रोफेसर शालिनी शर्मा (Christ University, Pune) ने सभी लेखों का गहन मूल्यांकन किया और विजेताओं का चयन किया। विजेता सूची इस प्रकार है:

  1. वैष्णवी कुमारी (भौरा) – प्रथम स्थान
  2. स्तुति अग्रवाल (कोलकाता) – द्वितीय स्थान
  3. आशी अग्रवाल (झरिया) – तृतीय स्थान

शालिनी शर्मा ने कहा, “इस प्रतियोगिता ने यह स्पष्ट कर दिया कि युवा पीढ़ी अपनी सांस्कृतिक और साहित्यिक समझ को बेहद सुंदर तरीके से व्यक्त कर सकती है। सभी लेखों में रचनात्मकता, भावनात्मक गहराई और व्यक्तिगत दृष्टिकोण देखने को मिला, जो वास्तव में सराहनीय है।”

कार्यक्रम संयोजक सी. ए. सन्नी कटेसरिया को आयोजन के सफल संचालन के लिए विशेष धन्यवाद दिया गया। शीर्ष तीन विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे, और सभी प्रतिभागियों को ई-प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे।

डॉ. मनीष शर्मा, अध्यक्ष, मारवाड़ी युवा मंच – झरिया शाखा ने सभी प्रतिभागियों और विजेताओं को हार्दिक बधाई दी और भविष्य में इसी उत्साह के साथ मंच की गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

NEWSANP के लिए झरिया से रागिनी पांडेय की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *