मारवाड़ी युवा मंच – झरिया शाखा द्वारा 15 मार्च को निःशुल्क कान जांच शिविर…

मारवाड़ी युवा मंच – झरिया शाखा द्वारा 15 मार्च को निःशुल्क कान जांच शिविर…

श्याम मंदिर, झरिया में होगा आयोजन; हियरिंग केयर विशेषज्ञ देंगे परामर्श

झरिया(JHARIA): मारवाड़ी युवा मंच – झरिया शाखा द्वारा समाज सेवा के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य पहल करते हुए 15 मार्च 2026 को निःशुल्क कान जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर श्याम मंदिर, झरिया में सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक आयोजित होगा।

इस शिविर में अनुभवी हियरिंग केयर विशेषज्ञों द्वारा लोगों के कानों की जांच की जाएगी तथा सुनने से संबंधित समस्याओं पर परामर्श और उचित मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। साथ ही शिविर में कानों की सफाई की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी, जिससे लोगों को कान संबंधी समस्याओं से राहत मिल सकेगी।

यह शिविर श्याम प्रभु ट्रस्ट, झरिया एवं इन्सोनो हियरिंग सॉल्यूशन्स प्रा. लि. के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। मंच के सदस्यों ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य समाज के अधिक से अधिक लोगों को कान संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें समय पर उचित जांच और सलाह उपलब्ध कराना है।

कार्यक्रम संयोजक चैतन्य अग्रवाला एवं यश अग्रवाला ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस निःशुल्क शिविर का लाभ उठाएं तथा अपने परिवार और परिचितों को भी इसकी जानकारी देकर अधिक से अधिक लोगों को इसमें शामिल होने के लिए प्रेरित करें।

NEWSANP के लिए झरिया से रागिनी पांडेय की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *