मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा को मिलेगा “सर्वश्रेष्ठ तिरंगा शोभायात्रा” का पुरस्कार…

मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा को मिलेगा “सर्वश्रेष्ठ तिरंगा शोभायात्रा” का पुरस्कार…

झरिया(JHARIA):झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच द्वारा 79वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित विविध कार्यक्रमों में झरिया शाखा ने अपनी उत्कृष्ट भागीदारी से इतिहास रच दिया। प्रांतीय निर्देशानुसार आयोजित तिरंगा शोभायात्रा में झरिया शाखा को “सर्वश्रेष्ठ तिरंगा शोभायात्रा” के पुरस्कार के लिए चयन किया गया है।

झरिया शाखा ने 200 मीटर लंबा विशाल तिरंगा लेकर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया, जो पूरे शहर में भ्रमण कर देशभक्ति का अनूठा संदेश देने में सफल रही। इस शोभायात्रा को नगरवासियों ने भी बेहद सराहा और अभूतपूर्व जनसहभागिता देखने को मिली।

इसी कड़ी में “Selfie with Tiranga Contest” में झरिया शाखा द्वारा आयोजित प्रतियोगिता से चयनित स्वाति अग्रवाल जी की सेल्फ़ी को प्रांत स्तर पर दूसरे स्थान के लिए चुना गया है।

इस अवसर पर झरिया शाखा अध्यक्ष डॉ. मनीष शर्मा ने कहा कि –”यह सम्मान झरिया शाखा के प्रत्येक सदस्य, विशेषकर संयोजकों के अथक परिश्रम और एकजुटता का परिणाम है। इस शोभायात्रा में झरिया के सभी स्कूलों का सहयोग सराहनीय रहा। साथ ही, हमारे पूर्व अध्यक्षों के मार्गदर्शन और प्रेरणा से ही यह भव्य आयोजन संभव हो पाया। हम सभी ने मिलकर तिरंगे के प्रति अपने सम्मान और देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास किया।”

कार्यक्रम के सह-संयोजक सन्नी अग्रवाल ने कहा कि –”इस शोभायात्रा की सबसे विशेष बात यह रही कि प्रेस क्लब द्वारा 200 मीटर लंबा विशाल तिरंगा उपलब्ध कराया गया, जिसने यात्रा की भव्यता को कई गुना बढ़ा दिया। नगरवासियों का उत्साह और सहयोग भी इस आयोजन की सफलता में अत्यंत महत्वपूर्ण रहा।”

इस उपलब्धि पर झरिया शाखा परिवार ने हर्ष व्यक्त करते हुए इसे सभी सदस्यों की एकजुटता और समर्पण का परिणाम बताया। झरिया शाखा के इस गौरवमयी क्षण पर पूरे शहर में उत्साह और गर्व का माहौल है।

NEWSANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *