मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा द्वारा वाद-विवाद प्रतियोगिता मनीष कोचिंग सेंटर, मानबाद, झरिया में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ…

मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा द्वारा वाद-विवाद प्रतियोगिता मनीष कोचिंग सेंटर, मानबाद, झरिया में  सफलतापूर्वक संपन्न हुआ…

झरिया(JHARIA): मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा के तत्वावधान में अंतरविद्यालय वाद-विवाद प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में धनबाद एवं झरिया क्षेत्र के कुल 28 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी उत्कृष्ट वक्तृत्व कला का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता का विषय था-
“विद्यार्थियों पर बढ़ता प्रतिस्पर्धात्मक दबाव — क्या यह मानसिक स्वास्थ्य के लिए खतरा है?”
जिस पर प्रतिभागियों ने पक्ष एवं विपक्ष दोनों में अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए।

परिणाम इस प्रकार रहे:

पक्ष में
विजेता: येशा पटेल, राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर, धनबाद
उपविजेता: दोयल दत्ता, किड्स गार्डन सेकेंडरी स्कूल, झरिया

विपक्ष में
विजेता: पावित्रा अग्रवाल, राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर, धनबाद
उपविजेता: सोनाक्षी गुप्ता, महिला इंटर कॉलेज, झरिया

सभी विजेताओं एवं उपविजेताओं को कार्यक्रम के अंत में सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में निर्णायक की भूमिका शाखा अध्यक्ष डॉ. मनीष शर्मा एवं पूर्व अध्यक्ष विवेक लिल्हा ने निभाई। उनके निष्पक्ष निर्णय एवं मार्गदर्शन ने प्रतियोगिता को गरिमा प्रदान की।

इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक गौतम अग्रवाल के साथ मयंक केजरीवाल एवं हितेन शर्मा भी उपस्थित रहे तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

यह प्रतियोगिता विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास, आत्मविश्वास में वृद्धि एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सराहनीय पहल सिद्ध हुई।

NEWSANP के लिए झरिया से रागिनी पांडेय की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *