झरिया(JHARIA): मारवाड़ी युवा मंच – झरिया शाखा द्वारा लाइफ लाइन हॉस्पिटल, झरिया एवं असर्फी चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण हेतु निःशुल्क एच.पी.वी. (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर गर्भाशय ग्रीवा कैंसर की जांच एवं रोकथाम के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।
कार्यक्रम के अंतर्गत 30 वर्ष से अधिक आयु की विवाहित महिलाओं के लिए निःशुल्क स्क्रीनिंग की व्यवस्था की गई है। ज्ञात हो कि एच.पी.वी. संक्रमण के 5 से 8 वर्ष पश्चात यह गर्भाशय ग्रीवा कैंसर का रूप ले सकता है, इसलिए समय पर जांच कराना अत्यंत आवश्यक है।
यह शिविर दिनांक 6 मार्च, 2026 को प्रातः 10:30 बजे से अपराह्न 3 बजे तक लाइफ लाइन हॉस्पिटल, झरिया में आयोजित किया जाएगा। लाभार्थियों से अनुरोध है कि वे आधार कार्ड अथवा राशन कार्ड साथ लेकर आएँ।
कार्यक्रम संयोजक पूनम शर्मा और पूनम भुसानिया ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा समय रहते गंभीर बीमारी से बचाव सुनिश्चित करना है।
मारवाड़ी युवा मंच ने क्षेत्र की महिलाओं से इस शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है।
NEWSANP के लिए झरिया से रागिनी पांडेय की रिपोर्ट
