मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा का ‘विशेष नेत्रदान जागरूकता पखवाड़ा’ प्रारंभ…

मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा का ‘विशेष नेत्रदान जागरूकता पखवाड़ा’ प्रारंभ…

झरिया(JHARIA): अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय प्रकल्प “नेत्रदान एवं देहदान” के तहत, मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा द्वारा 12 अगस्त से 26 अगस्त, 2025 तक विश्व अंगदान दिवस एवं राष्ट्र नेत्रदान पखवाड़ा के अवसर पर विशेष नेत्रदान जागरूकता पखवाड़ा संचालित किया जा रहा है।

शाखा अध्यक्ष डॉ. मनीष शर्मा ने अपने विचार रखते हुए कहा— “समाज में परिवर्तन और सेवा की सबसे बड़ी पहचान है—दूसरों के जीवन में प्रकाश फैलाना। नेत्रदान ऐसा अमूल्य दान है जो न केवल किसी की दृष्टि लौटाता है, बल्कि उनके पूरे जीवन को नई दिशा देता है। मैं सभी नागरिकों से आग्रह करता हूँ कि इस पवित्र कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लें।”

शाखा के कार्यक्रम संयोजक गौतम अग्रवाल ने कहा, “नेत्रदान केवल दान नहीं, बल्कि किसी की अंधकारमय जिंदगी में नई सुबह और उजाला लाने का संकल्प है। हर व्यक्ति को इस पवित्र कार्य में भागीदारी निभानी चाहिए।” उन्होंने बताया कि इसी उद्देश्य से झरिया शाखा ने मई माह में बॉलीवुड की सुप्रसिद्ध पार्श्व गायिका सुश्री आकांक्षा शर्मा को “नेत्रदान अभियान” की ब्रांड एंबेसडर के रूप में मनोनीत किया है, ताकि इस संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाया जा सके।

अभियान की विशेष पहलें:

  1. नेत्रदान संकल्प पत्र भरवाना।
  2. संकल्पकर्ताओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित करना।
  3. शाखा के हर कार्यक्रम में नेत्र दान जागरूकता का बैनर।
  4. स्कूल कार्यक्रम और सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापक जनजागरण।

नेत्रदान का संकल्प लेने के इच्छुक लोग नीचे दिए लिंक के माध्यम से संकल्प पत्र भर सकते हैं —
https://docs.google.com/forms/d/1GbBZhxeHOUciiPizk5nEW0OjkrELghqXIoZqwhLVaCs/edit

NEWSANP के लिए झरिया से रागिनी पांडे की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *