
दूसरे दिन पुराने कृत्रिम पैरों की मरम्मत, 38 दिव्यांग लाभार्थियों को मिली सेवा
झरिया(JHARIA): मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा द्वारा भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के सहयोग से आयोजित निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण एवं सेवा शिविर के दूसरे दिन पुराने कृत्रिम पैरों की मरम्मत का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
दूसरे दिन आयोजित इस सेवा कार्य के अंतर्गत कुल 38 दिव्यांग लाभार्थियों को सेवा प्रदान की गई, जिससे उन्हें दैनिक जीवन में पुनः सुविधा एवं आत्मनिर्भरता प्राप्त हो सके। शिविर में भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के अनुभवी चिकित्सक डॉ. विजय कुमार के साथ रितेश पटवारी, लालमोहन महतो एवं मनोरंजन महतो ने तकनीकी सहयोग प्रदान किया।
मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा की ओर से शाखा अध्यक्ष डॉ. मनीष शर्मा, कार्यक्रम संयोजक आशीष भुसानिया, सह-संयोजक निखिल खंडेलवाल, पूर्व अध्यक्ष असीम अग्रवाल एवं विशाल पलसानिया, झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के उपाध्यक्ष नरेश केजरीवाल, पूर्व पार्षद सुमन देवी, शाखा कोषाध्यक्ष किरण शर्मा सहित सन्नी अग्रवाल, कविता अग्रवाल, मयंक केजरीवाल, सुमित खेतान, विशाल पलसानिया, दीपक अग्रवाल, अमित भुसानिया, अनुप मित्तल, अंकित तुलस्यान, यश अग्रवाल, चैतन्य अग्रवाल उपस्थित रहे एवं समृद्धि शाखा सदस्य प्रीति अग्रवाल और ऋतु अग्रवाल का भरपूर सहियोग प्राप्त हुआ।
सेवा शिविर के दूसरे दिन भी मंच की सेवा-भावना, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं मानवीय संवेदनशीलता की सशक्त झलक देखने को मिली। लाभार्थियों एवं उनके परिजनों ने इस मानवीय पहल के लिए आयोजकों एवं सहयोगी संस्था के प्रति आभार व्यक्त किया।
NEWSANP के लिए झरिया से रागिनी पांडेय की रिपोर्ट

